गाजियाबाद, वाईबीएन संवाददाता
वैशाली क्षेत्र की एक महिला ने अपने पति आशीष, सास सुशीला, ससुर अशोक और देवर अक्षय के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, मारपीट और हत्या के प्रयास जैसे गंभीर आरोप लगाते हुए इंदिरापुरम थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। महिला ने तहरीर में बताया कि ससुराल वालों ने दहेज में 10 लाख रुपये और महंगी गाड़ी की मांग की, और मांग पूरी न होने पर उसे शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया।
मामला दर्ज किया गया
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।महिला के अनुसार, उनकी शादी 25 नवंबर 2022 को दिल्ली निवासी आशीष से हुई थी। शादी के बाद उन्हें पता चला कि उनके पति पर करीब 12 लाख रुपये का कर्ज है। इस कारण ससुराल वालों ने दहेज के रूप में 10 लाख रुपये और एक महंगी गाड़ी की मांग शुरू कर दी। मांग पूरी न होने पर ससुरालियों ने उन्हें प्रताड़ित करना शुरू किया। महिला ने आरोप लगाया कि कई बार घर में ही उनकी हत्या का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने किसी तरह अपनी जान बचाई। अक्टूबर 2024 में पति उन्हें अपने रिश्तेदार के घर ले गए और दहेज की मांग पूरी न होने पर घर में रखने से इन्कार कर दिया।
हत्या की कोशिश की
इस दौरान विरोध करने पर दुपट्टे से उनका गला दबाने की कोशिश की गई और अंततः उन्हें घर से निकाल दिया गया।महिला की तहरीर के आधार पर पुलिस ने पति आशीष, सास सुशीला, ससुर अशोक और देवर अक्षय के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि मामले की गहन जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।यह मामला एक बार फिर दहेज उत्पीड़न जैसे सामाजिक अपराधों पर ध्यान खींचता है, जिसके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जरूरत है। पुलिस ने पीड़िता को सुरक्षा और न्याय का भरोसा दिलाया है।
ghaziabad | Ghaziabad administration | Ghaziabad Crime News | Ghaziabad District Hospital | ghaziabad dm | Ghaziabad Field reporting | ghaziabad latest news | ghaziabad news | Ghaziabad news today | ghaziabad police | Ghaziabad protest | Ghaziabad Reporting | Ghaziabad Viral News