Advertisment

Ghaziabad- पूर्व केंद्रीय मंत्री व सासंद राधा मोहन सिंह ने गाजियाबाद में बिहार दिवस के कार्यक्रम को ले कर की प्रेस वार्ता

बिहार दिवस के कार्यक्रम को गाजियाबाद में सफल बनाने के लिए आज सांसद अतुल गर्ग विधायक संजीव शर्मा व महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल के साथ पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद राधा मोहन सिंह ने एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया।

author-image
Kapil Mehra
फोटो जर्नलिस्ट सुनील कुमार
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

गाजियाबाद वाईबीएन संवाददाता 

देश की एकता एवं श्रेष्टता में बिहार का योगदान सर्वोत्तम : राधामोहन सिंह

एक भारत श्रेष्ठ भारत के संकल्प के साथ बिहार दिवस के अवसर पर भाजपा एवं महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल ने भाजपा संगठन द्वारा राजनगर स्थित कृष्णा सागर होटल में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। 

यह भी पढ़ें - छेड़छाड़ करता था ससुर, इसलिए क्रिकेट बेट से मार डाला, स्वास्थ्यकर्मी हत्याकांड का खुलासा, बहू गिरफ्तार

बिहार दिवस की तैयारी 

प्रेस वार्ता में नालंदा विधायक बिहार प्रदेश प्रवक्ता प्रेम रंजन पटेल, गाजियाबाद के सांसद अतुल गर्ग, महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल, सदर विधायक संजीव शर्मा मुरादनगर विधायक अजीत पाल त्यागी आदि मौजूद रहे।

Advertisment

मुख्य वक्ता राधा मोहन सिंह सभापति रक्षा संबंधी स्थाई समिति पूर्व केंद्रीय मंत्री, भारत सरकार ने बताया भारत सिर्फ जमीन का टुकड़ा नहीं है, बल्कि जीता-जागता राष्ट्र पुरुष है, ऐसा हमारे नेता भारत रत्न अटल जी कहा करते थे।

यह भी पढ़ें - नेटवर्क मार्केटिंग में मिलेगा मोटा पैसा, झांसा देकर हड़पे 2.47 लाख रुपए

इसी विचार को आगे बढाते हुए ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ अभियान की संकल्पना प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश के 140 करोड़ जनता के सामने रखा है| यह अभियान राष्ट्र की एकात्मता एवं श्रेष्टता को समर्पित है, ताकि विभिन्न राज्यों के बीच बेहतर समन्वय बन सके एवं राष्ट्रीय एकता को मजबूत किया जा सके।

Advertisment

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में विगत वर्षों में देश तेज गति से प्रगति कर रहा है और इस प्रगति को मजबूत करने में बिहार के लोगों का पसीना सबसे ज्यादा बहा है, क्योंकि बिहार सदियों से सृजनकर्ता राज्य रहा है, जो स्वयं तपता तो है लेकिन उसका लाभ समाज के हर संभव वर्ग तक पहुँचता है।

भारत के गौरवशाली इतिहास को गढ़ने में बिहार की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। राजनीतिक, सामाजिक, शैक्षणिक, आध्यात्मिक गतिविधियों का केंद्र बिहार रहा है। 

देश के आर्थिक-सामाजिक प्रगति के शिल्पकार बिहार के निवासियों एवं प्रवासी बिहारी वर्ग को मैं ‘बिहार दिवस’ के अवसर पर अपनी और पार्टी की ओर से बधाई देना चाहता हूँ और कहना चाहता हूँ की ‘राष्ट्र निर्माण एक सतत प्रक्रिया है।

Advertisment

यह भी पढ़ें - गाजियाबाद के पॉश इलाके में रिटायर्ड स्वास्थ्यकर्मी का बेरहमी से कत्ल, निर्वस्त्र मिली लाश

आज मोदी जी के मार्गदर्शन एवं बिहार की एनडीए सरकार की कर्मठता के कारण बिहार मजबूत बन रहा है।जिसमें आप सभी को महत्वपूर्ण भूमिका अदा करनी है |

गाजियाबाद के अनंत रॉयल डायमंड फॉर्म हाउस कनावनी में कल 23 मार्च 2025 को 4 बजे दिन रविवार को एकत्र होकर अपने जन्मभूमि बिहार में बहार लाने का संकल्प लें।

Advertisment
Advertisment