Advertisment

Ghaziabad- अगर रहना है स्वस्थ तो खाएं भीगे हुए अखरोट।

भाग दौड़ भरी दिल्ली एनसीआर की जीवनचार्य में से स्वस्थ जीवन अब गायब सा हो गया है। समझते हैं शरीर को स्वस्थ कैसे रखें सिर्फ किचन के मर्तबान से।यदि आप अखरोट को रात्रि में भिगो दे और सुबह उसे खा तो आपकी पाचन क्रिया बहुत ही मजबूत हो जाती हैI

author-image
Kapil Mehra
एडिट
 गिरी

गाजियाबाद वाईबीएन संवाददाता 

अगर रहना है स्वस्थ तो खाएं भीगे हुए अखरोट।

भाग दौड़ भरी दिल्ली एनसीआर की जीवनचार्य में से स्वस्थ जीवन अब गायब सा हो गया है। समझते हैं शरीर को स्वस्थ कैसे रखें सिर्फ किचन के मर्तबान से।


ड्राई फ्रूट्स की बात करें तो सबसे पहले जहां में जो तस्वीर बनती है वह काजू बादाम की बनती है। 
पर एक ड्राई फ्रूट ऐसा भी है जिसे खाने से पाचन क्रिया मजबूत होती है दिमाग मजबूत होता है दिल मजबूत होता है और बहुत से फायदे जो शरीर को मिलते हैं इस छोटे से ड्राई फ्रूट से। 

जी हां हम बात कर रहे हैं अखरोट की गिरी की देखने में बिल्कुल इंसानी दिमाग की तरह लगती है।

Advertisment

जब शरीर को ओमेगा 3 जैसे महत्वपूर्ण विटामिन की जरूरत होती है तो उसके सोर्स बहुत कम होते हैं जैसे कि ओमेगा 3 पाने का सबसे अच्छा साधन है मछली का सेवन लेकिन अगर आप शाकाहारी है तो शायद मछली के सेवन से परहेज करेंगे अब हम आपको बताते हैं शुद्ध शाकाहारी फल जिसे खाकर आप ओमेगा 3 फैटी जैसे महत्वपूर्ण फैटी एसिड का फायदा ले सकते हैं। 

भीगे हुए अखरोट 

यदि आप अखरोट को रात्रि में भिगो दे और सुबह उसे खा तो आपकी पाचन क्रिया बहुत ही मजबूत हो जाती है और अखरोट की गिरी को पचाने में आपको कम समय लगता है। 

दिल के लिए है वरदान

ओमेगा 3 फैटी एसिड पाने के लिएअखरोट एक प्राकृतिक सोर्स है भीगे हुए अखरोट का नियमित रूप से सेवन करने से दिल की बीमारियों का खतरा कम होता है रक्तचाप का खतरा कम होता है और साथ ही साथ बैड कोलेस्ट्रॉल को भी यह खत्म करता है।

Advertisment

मधुमेह के मरीजों के लिए रामबाण 

अखरोट में इंसुलिन सेंसटिविटी को बढ़ाने वाले तत्व होते हैं सही है ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद करता है यदि आप नियमित रूप से भीगे हुए अखरोट का सेवन करते हैं तो ब्लड शुगर कंट्रोल में रहता है। 

दिमागी विकास के लिए फायदेमंद 


अखरोट में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और ओमेगा 3 फैटी एसिड जो दिमाग के लिए महत्वपूर्ण तत्व होता है वह दिमाग को स्वस्थ बनाने में अपनी भूमिका निभाता है नियमित अखरोट के सेवन से आपकी याददाश्त मजबूत होती है और मानसिक तनाव को काम करता है। 

Advertisment

वजन कम करने में सहायक 


अखरोट की गिरी में प्रचुर मात्रा में प्रोटीन होता है अखरोट की गिरी का सेवन करने के बाद भूख कम लगती है जिससे आप नियमित रूप में जो भोजन लेते हैं उसमें कमी आती है और आपका वजन संतुलित रहता है यह नियमित रूप से सेवन करने पर शरीर को ऊर्जावान रखता है। 

स्क्रीन और बालों के लिए है है कारगर 

अखरोट की गिरी में विटामिन ई और एंटीऑक्सीडेंट प्रचुर मात्रा में पाया जाता है यह त्वचा को चमकदार वह बालों को मजबूत बनाता है। 

हड्डियों को बनता है मजबूत 


अखरोट की गिरी में कैल्शियम और मैग्नीशियम अधिक मात्रा में पाया जाता है जो हमारे शरीर की हड्डियों मैं घटे कैल्शियम को संतुलित रखता है छोटे बच्चों को यदि भीगी हुई अखरोट की गिरी नियमित रूप से खिलाई जाए तो हड्डियों का विकास बहुत जल्दी होता है।

बेहतर नींद के लिए 


अखरोट में प्राकृतिक रूप से मैग्नीशियम अधिक मात्रा में पाया जाता है जो मानसिक तनाव को काम करता है नियमित सेवन से यह आपको गहरी और भरपूर नींद भी देता है। 

बस अब आपको सुबह से ही चार-पांच भीगे हुए अखरोट की गिरिया खानी है और एक स्वस्थ जीवन जीना है

Advertisment
Advertisment