Advertisment

Ghaziabad- पत्नी को दुबई भेज रह रहा था पति लीव इन रिलेशन में, मुकदमा दर्ज

पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी शादी साहिबाबाद थानाक्षेत्र में वर्ष 2020 में हुई थी। शादी में उनकी मां ने 20 लाख रुपये खर्च किए थे। महिला के पिता की वर्ष 2012 में मृत्यु हो गई थी। पीड़िता का कहना है कि शादी में मिले

author-image
Kapil Mehra
Google
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

गाजियाबाद वाईबीएन संवाददाता 

दुबई में नौकरी कर रही महिला ने अपने पति पर आरोप लगाया है कि उसने गाजियाबाद में एक महिला के साथ लिव इन में रहना शुरू कर दिया।

यह भी पढ़ें - दशकों पुरानी मांग पर सोमवार से होगा काम, बेहटा नहर मार्ग होगा चौड़ा

दहेज की मांग 

पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी शादी साहिबाबाद थानाक्षेत्र में वर्ष 2020 में हुई थी। शादी में उनकी मां ने 20 लाख रुपये खर्च किए थे। महिला के पिता की वर्ष 2012 में मृत्यु हो गई थी। पीड़िता का कहना है कि शादी में मिले दहेज से ससुराल पक्ष के लोग संतुष्ट नहीं थे। उनसे दहेज में कार और पांच लाख रुपये नकद की मांग की गई।

यह भी पढ़ें - बीवी से हुई तकरार, तो पेट्रोल डालकर लगा दी आग, महिला जिंदगी-मौत से जूझ रही

Advertisment

पति ने दुबई की जॉब छोड़ी

पीड़िता का आरोप है कि उनके पति ने कहा कि अगर उनकी मां दहेज नहीं देंगी तो वह उनसे नौकरी करवाकर पैसे कमाएंगे और अपना दहेज पूरा करेंगे। 2021 में महिला की नौकरी दुबई में लग गई। अगले ही वर्ष महिला के पति ने भी दुबई में नौकरी शुरू कर दी। वर्ष 2023 में महिला का पति वापस गाजियाबाद आ गया।

लिव-इन में था पति 

इसी बीच महिला को पता चला कि उनका पति किसी अन्य महिला के साथ लिव इन रिलेशनशिप में है तब वह भी नौकरी छोड़कर वापस गाजियाबाद आ गईं। पीड़िता का आरोप है कि 18 अक्टूबर 2024 को जब वह अपनी ससुराल पहुंचीं तो उनकी सास, पति, ननद और नन्दोई ने उन्हें घर में घुसने नहीं दिया।

पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें - मयंक गोयल की राजनीति का वनवास हुआ खत्म, बने महानगर अध्यक्ष

Advertisment

Advertisment
Advertisment