Advertisment

Ghaziabad- मुख्यमंत्री को दूंगा खून से लिखा पत्र, हिंदुओं को दिलवाऊंगा शस्त्र

गाजियाबाद के दूदेश्वर नाथ मठ मंदिर पहुंचे डासना देवी मंदिर के महंत नरसिंहानंद, दिल्ली से आए साधु संतों से मांगा समर्थन खून से लिखी मुख्यमंत्री को चिट्ठी 1 लाख हस्ताक्षर करवाने का है अभियान।

author-image
Kapil Mehra
एडिट
फोटो जर्नलिस्ट सुनील कुमार

डा० उदिता त्यागी ने खून से लिखी चिट्ठी संतों के सामने पढ़कर सुनाई

गाजियाबाद वाईबीएन संवाददाता 

दिल्ली संत महामंडल ने महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी जी के अभियान का समर्थन किया।

शस्त्र सनातन धर्म का सबसे महत्वपूर्ण अंग है- नारायण गिरी

फोटो जर्नलिस्ट सुनील कुमार

आवश्यकता पड़ने पर हम भी योगी जी के पास चलेंगे- महामंडलेश्वर नवलकिशोर दास जी

फोटो जर्नलिस्ट सुनील कुमार

Advertisment

महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी जी की प्रतिनिधि के रूप में डॉ उदिता त्यागी करेगी अभियान का किया आगाज़।

यह भी पढ़ें - इस बार दो दिन चढ़ेगा शिव चौदस का जल

खून से लिखी चिट्ठी

गाजियाबाद डासना महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी महाराज अपने रक्तपत्र को लेकर समर्थन और आशीर्वाद मांगने दूदेश्वर मठ गए जहां उन्होंने अपने साथियों के साथ महंत नारायण गिरी महाराज से समर्थन और आशीर्वाद मांगा। नरसिंहनंद ने पत्र डॉ० उदिता त्यागी से अपने रक्त से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लिए लिखवाया है।यह रक्तपत्र एक लाख हस्ताक्षरो के साथ डॉ उदिता त्यागी व अन्य साथी योगी आदित्यनाथ जी महाराज को उनके जनता दरबार में दे कर आयेंगे।

यह भी पढ़ें - ससुर ने की बहू से छेड़खानी, फाड़े कपड़े, केस दर्ज

फोटो जर्नलिस्ट सुनील कुमार

संतो ने दिया समर्थन

Advertisment

दूदेश्वर नाथ मठ में दिल्ली संत महामंडल की सम्पूर्ण कार्यकारिणी ने इस अभियान का स्वागत व समर्थन किया और हर तरह के सहयोग का आश्वासन दिया।दिल्ली संत महामंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष वर्तमान में महंत नारायण गिरी हैं।इस अवसर पर उनके साथ दिल्ली संत महामंडल के राष्ट्रीय महामंत्री महामंडलेश्वर नवलकिशोर दास जी महाराज, कोषाध्यक्ष श्रीमहंत धीरेन्द्र पुरी जी महाराज,महामंडलेश्वर शिवचंद्रानंद गिरी जी,महंत मंगलदास जी,आचार्य अच्युतानंद जी तथा अन्य संत उपस्थित थे।

फोटो जर्नलिस्ट सुनील कुमार

यह भी पढ़ें - प्रयागराज जाने वाली 7 ट्रेन लेट 4 रद्द, यात्री परेशान

महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी महाराज की प्रतिनिधि के रूप में डॉ उदिता त्यागी इस अभियान का संचालन कर रही हैं।वो भारत के सभी हिंदू संगठनों को प्रेरित करके इस अभियान को आंदोलन के रूप में बदलने का प्रयास करेंगी।

हिंदुओं को चाहिए शस्त्र 

Advertisment

महंत नारायण गिरी महाराज ने कहा कि शस्त्र सनातन धर्म का सबसे महत्वपूर्ण अंग है।हमारा कोई देवी देवता कभी भी शस्त्र के बिना नहीं रहता।इस्लामिक गुलामी आने से पहले प्रत्येक सनातनी को शस्त्र रखने का ना केवल अधिकार था बल्कि शस्त्रविहीन व्यक्ति समाज में सम्मानित नहीं समझा जाता था।शस्त्र रखना तो प्रत्येक सनातनी का मूल अधिकार होना चाहिए।ऐसे समय में जबकि हम बांग्लादेश और पाकिस्तान में हिंदुओं के जघन्य नरसंहार को देख रहे हैं,शस्त्र की ओर लौटना हम सबके लिए अति अनिवार्य हो गया।

Advertisment
Advertisment