गाजियाबाद वाईबीएन संवाददाता
स्कूलों में संविधान की धारा 51 (ए) की जानकारी देगी राष्ट्रीय सैनिक संस्था - कर्नल टीपी त्यागी
गाजियाबाद के आकाश नगर में राष्ट्रीय सैनिक संस्था की रजापुर ब्लाक इकाई द्वारा पूर्व सैनिकों का एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सरकारी संपत्ति की सुरक्षा के मुद्दे पर चर्चा हुई।
यह भी पढ़ें - गाजियाबाद में महसूस किए गए भूकंप के ज़ोरदार झटके, दहशत में लोग
धारा 51ए को लेकर अभियान चलाएंगे
राष्ट्रीय सैनिक संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष कर्नल तेजेन्द्र पाल त्यागी ने बताया कि विद्यालयों में संविधान की धारा 51(ए) के बारे में सभी विद्यालयों में जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। इस धारा में प्रत्येक नागरिक के 11 कर्तव्य बताए गए है।
इनमे से एक कर्तव्य किसी भी सरकारी या गैर सरकारी संपती को नुकसान न पहुंचाना और जो नुकसान पहुंचा रहे है उनसे सम्पत्ति की सुरक्षा करना शामिल है। स्कूलो में छात्र-छात्राओं को यदि सिखाया जाए तो वह खुद सीखने के साथ साथ अपने आस पास इसके बारे में लोगों को जागरूक कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें - व्यापारियों ने थाने में मुंडवाए अपने सिर के बाल, पुलिस पर लगाया उत्पीड़न का आरोप
राष्ट्रीय सैनिक संस्था के पदाधिकारी, महिला और पुरुष, अलग-अलग स्कूलो मे जाएँगे और वहाँ के बच्चों को संविधान मे दिये गए 11 कर्तव्यो के उदाहरण दे कर समझाएँगे।
कार्यक्रम में रजापुर ब्लाक इकाई के अध्यक्ष धीरेन्द्र त्रिपाठी ने कहा कि वर्तमान में आंदोलनों के नाम पर लोग सड़कों पर आ जाते है, यातायात बाधित कर देते हैं और आंदोलन स्थल या उसके आसपास स्थित सभी चीजों जैसे पुलिस चौकी, कार, बस व दुकानों आदि में आग लगा देते हैं।
यह भी पढ़ें - गाजियाबाद में महसूस किए गए भूकंप के ज़ोरदार झटके, दहशत में लोग
ज्ञान सिंह ने कहा कि हम गाजियाबाद के स्कूलों मे छात्र- छात्राओं को समझाएँगे कि देश की संपत्ति हम सभी देशवासियों द्वारा दिये जाने वाले टैक्स की खून पसीने की कमाई के द्वारा बनाई जाती है। इस संपत्ति का नुकसान हमारा खुद का नुकसान है।