Advertisment

Ghaziabad- देहात क्षेत्र को मिलेंगे दो नए फायर स्टेशन, डीजी फायर का आदेश

मोदीनगर और रूपनगर औद्योगिक क्षेत्र में फायर स्टेशन बनाए जाएंगे। साथ ही, दो वाटर टेंडर, अग्निशमन और सुरक्षां से जुड़े उपकरण जल्द मिलेंगे। शनिवार को निरीक्षण के लिए पहुंचे

author-image
Kapil Mehra
GZB DG FIRE-1

सूबे के महानिदेशक अग्निशमन आदित्य कुमार मिश्रा ने शनिवार को गाजियाबाद के मोदीनगर और वैशाली फायर स्टेशनों का निरीक्षण किया।

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

गाजियाबाद, वाईबीएन संवाददाता 

गाजियाबाद के मोदीनगर और रूपनगर औद्योगिक क्षेत्र में जल्द ही फायर स्टेशन बनाए जाएंगे। साथ ही, दो वाटर टेंडर, अग्निशमन और सुरक्षां से जुड़े उपकरण जल्द मिलेंगे। शनिवार को निरीक्षण के लिए पहुंचे महानिदेशक अग्निशमन और आपात सेवा आदित्य कुमार मिश्रा ने यह बात कही। करीब पांच घंटे तक उन्होंने दो फायर स्टेशन का निरीक्षण किया। इस दौरान दमकलकर्मियों की समस्याएं सुनीं।

यह भी पढ़ें - दो फैक्ट्रियों में लगी भीषण आग, पूरा इलाका महका, जाने कैसे?

मोदीनगर पहुंचे थे DG 

आदित्य कुमार मिश्रा मोदीनगर फायर स्टेशन पहुंचे थे। उन्होंने संसाधनों के बारे में जानकारी ली और यहां प्रस्तावित दूसरे फायर स्टेशन की योजना के बारे में जाना। इसके बाद वह फायर स्टेशन वैशाली पहुंचे और अग्निशमन वाहनों का निरीक्षण किया। उन्होंने आग लगने की सूचना और मौके पर पहुंचने के समय की जानकारी ली। रजिस्टर चेक किया।

मुख्य अग्निशमन अधिकारी राहुल पाल सिंह से उपकरणों की कमी के बारे में जाना। जिन उपकरणों की मांग भेजी गई थी, उनकी सूची भी ली। उन्होंने बताया कि जिले को पांच हजार लीटर क्षमता के दो वाटर टेंडर इसी साल दिए जाएंगे। अभी जिले में 30 वीए सेट हैं, जिन्हें पहनकर दमकलकर्मी भीषण आग बुझाते हैं। आश्वासन दिया कि जल्द ही 25 वीए सेट और भेजे जाएंगे।

Advertisment

यह भी पढ़ें - अग्निशमन व्यवस्थाओं की पड़ताल, गाजियाबाद आए डीजी आदित्य कुमार मिश्रा

उन्होंने कहा कि तकनीकी कारणों से रूपनगर और मोदीनगर में प्रस्तावित फायर स्टेशनों का काम शुरू नहीं हो पा रहा है। वह खुद इस मामले में पैरवी कर बाधा दूर कराएंगे, ताकि जल्द निर्माण शुरू हो सके। महानिदेशक अग्निशमन ने दमकलकर्मियों के साथ सम्मेलन किया। उनकी स्वास्थ्य, छुट्टी, रुकी पदोन्नति व ट्रांसफर से जुड़ी समस्याएं सुनीं और आवेदन भी लिए। आश्वासन दिया कि नियमानुसार जल्द सभी समस्याएं दूर की जाएंगी।

यह भी पढ़ें - ट्राइन टॉवर की लिफ्ट में बच्चियां फंसने के मामले में एक हिरासत में

Advertisment

Fire accident | fire accident news | Sacred Fire Ritual | Police | ghaziabad police | meerut up police running | police commissioner 

police commissioner meerut up police running ghaziabad police Police Sacred Fire Ritual fire accident news Fire accident
Advertisment
Advertisment