Advertisment

Ghaziabad- 120 मीटर की सड़क बनने का इंतजार कर रहे हैं हम, निगम सुस्त

120 मीटर की टूटी सड़क का निर्माण न होने से लोग परेशान है। स्थानीय लोगों का कहना है कि लंबे समय से टूटी पड़ी सड़क के कारण उन्हें यात्रा करने में दिक्कत होती है। जिसे दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ा रहता है। अनेकों बार नगर निगम के विभिन्न अधिकारियों।

author-image
Kapil Mehra
एडिट
Nagar Nigam GZB

फ़ाइल फ़ोटो

Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

गाजियाबाद वाईबीएन संवाददाता 

Advertisment

गाजियाबाद के विभिन्न इलाकों में सड़क निर्माण कार्य में देरी होने से लोग काफी परेशान हैं। ताजा मामला मेरठ रोड औद्योगिक क्षेत्र डी ब्लॉक का है, जहां डी-25 से डी-27 एवं इनके सामने अन्य औद्योगिक प्लॉटों के सामने टूटी पड़ी है सड़के।

यह भी पढ़ें - यूपी SIDA की बैठक-कचरा निस्तारण-सफाई पर मंथन

अधिकारी सुस्त 

Advertisment

स्थानीय लोगों का कहना है कि लंबे समय से टूटी पड़ी सड़क के कारण उन्हें यात्रा करने में दिक्कत होती है। जिसे दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ा रहता है। अनेकों बार नगर निगम के विभिन्न अधिकारियों का ध्यान इस ओर आकर्षित कराया गया परन्तु कोई कार्यवाही नहीं की गई।

यह भी पढ़ें - इंदिरापुरम में अवैध निर्माण पर चला जीडीए का बुल्डोजर

बारिश के बाद स्थिति खराब

Advertisment

इस सड़क की लम्बाई 120 मीटर है। जो मुख्य मार्ग से जुड़ती हैं। मुख्य मार्ग की मरम्मत एवं पुनः निर्माण कई बार हुआ है। लेकिन नगर निगम मात्र 120 मीटर लंबे इस हिस्से का निर्माण नहीं करा पा रहा है। इस सड़क की हालत अब इतनी खराब हो चुकी है कि ये ही नहीं पता चल पा रही है कि गड्ढे में सड़क है या सड़क में गड्ढे। बारिश के बाद स्थिति और भी खराब हो जाती है। सड़क की खस्ता हालत के कारण वाहन चलाने में भी कठिनाई हो रही है।

यह भी पढ़ें - बस! एक महीना बाकी-फिर देना होगा 12 फीसदी ब्याज सहित टैक्स

सो रहा है निगम

Advertisment

सड़क के निर्माण के लिए निवासियों ने कई बार नगर निगम से शिकायत की, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। लोग निरंतर निगम से निर्माण कार्य शुरू करने की मांग कर रहे हैं, ताकि सड़कें सुरक्षित और सुविधाजनक हो सकें।

Advertisment
Advertisment