गाजियाबाद, वाईबीएन संवाददाता। गाजियाबाद में आज बुधवार को मौसम का मिजाज मंगलवार जैसा ही रहेगा। लेकिन दिनभर बादल छाए रहने के आसार बने हैं, जिससे गर्मी से राहत मिलेगी। हालांकि अभी कई दिनों तक भीषण गर्मी से राहत मिलती रहेगी। हालांकि आज प्रदूषण में मामूली कमी आई है।
मौसम: 3 दिन तक आसमान में छाए रहेंगे बादल, धूल भरी हवा चलेगी
मंगलवार को सामान्य होने के बाद दोपहर में मौसम थोड़ा चटख रहा। सुबह तेज धूप रही लेकिन दोपहर में भी ज्यादा गर्मी नहीं थी। उमस का स्तर बढ़ने से गर्मी ज्यादा महसूस हुई। शाम को भी नॉर्मल ही रहने से सुकून मिला। रात में भी ज्यादा बैचेनी नहीं थी। अधिकतम तापमान 32 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 23 डिग्री ही रहने से रात में मौसम सामान्य रहा।
जानिए गर्मी के मौसम में क्यों जरूरी हैं धनिया- पुदीना
आज दिनभर आसमान में बदली छाए रहने से सुकून
बुधवार को सुबह से ही मौसम का मिजाज बदला हुआ था। तेज धूप के बजाय आसमान में बादल छाए हुए थे। दोपहर से लेकर शाम तक आसमान में बादल छाए रहने के आसार बने हैं। इसलिए तेज धूप से राहत मिलने की संभावना है। अधिकतम तापमान 32 डिग्री रहने से मौसम सामान्य बना रहेगा, जबकि न्यूनतम तापमान भी 22 डिग्री के आसपास राहत भरा रहेगा। रात को भी नॉर्मल स्थिति सुकून भरी रहेगी। मौसम में आर्द्रता 84 फीसदी बैचेनी बढ़ाए रखेगी लेकिन 10 किमी की रफ्तार से चली मंद हवाएं सामान्य बनाए रखेंगी।
वीकेंड तक मौसम रहेगा खुशनुमा, पारा 35 के नीचे
मौसम विभाग इस सप्ताह के अंत तक मौसम खुशनुमा बने रहने के संकेत दे रहा है। अधिकतम तापमान 35 डिग्री से नीचे ही बने रहने और न्यूनतम 25 डिग्री के नीचे ही रहने की संभावना जता रहा है। जिससे अभी भीषण गर्मी से राहत मिलती रहेगी।।
आज 5: 35 बजे सूर्योदय, 6:59 पर सूर्यास्त
बुधवार को सूर्य उदय सुबह 5: 35 मिनट पर होगा। सूर्यास्त शाम 18:59 पर होगा। सूरज निकलने का समय कम होता जाएगा और छिपने का समय बढ़ता जाएगा।
प्रदूषण कम होकर 129 AQI पर आया
बुधवार को प्रदूषण से भी राहत मिली है। लेबल कई दिनों से घट रहा था लेकिन मंगलवार को फिर से AQI बढ़कर 162 पर पहुंच गया यह, जिससे वातावरण अनहेल्दी हो गया था। लेकिन बुधवार को सुबह घटकर 129 पर AQI लेबल पहुंचने से काफी राहत महसूस हुई। फिर भी हालात सामान्य होने में वक्त लगेगा। घर से निकलने में अभी बचाव करना होगा।