Advertisment

Ghaziabad weather forecast: झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, भीषण गर्मी से अभी कई दिनों तक राहत

गाजियाबाद में शुक्रवार तड़के से झमाझम बारिश ने मौसम कूल कुल कर दिया है। बारिश से सड़कों पर पानी भर गया। मौसम नवंबर जैसा हो गया। अगले कई दिनों तक बारिश होने और मौसम सुहाना रहने की संभावना मौसम विभाग जता रहा है।

author-image
Neeraj Gupta
मौसम

मौसम

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

गाजियाबाद, वाईबीएन संवाददाता। गाजियाबाद में शुक्रवार तड़के से झमाझम बारिश ने मौसम कूल कुल कर दिया है। बारिश से सड़कों पर पानी भर गया। मौसम नवंबर जैसा हो गया। अगले कई दिनों तक बारिश होने और मौसम सुहाना रहने की संभावना मौसम विभाग जता रहा है। 

Advertisment

मौसम: बादलों के छाए रहने के बीच आसमान साफ रहेगा.. बढ़ेगी गर्मी

गुरूवार को मौसम गर्म रहा लेकिन हल्की हवाएं चलने से काफी राहत रही। जिससे तेज धूप और उमस से थोड़ी राहत मिलती रही। शाम के समय भी मौसम राहत भरा रहा। लेकिन शुक्रवार तड़के मौसम ने पलटी मारी और बादल छा गए, आसमान से बिजली कड़कने लगी। तेज हवाओं ने रात में गर्मी से राहत दी और तेज बारिश होने लगी। घंटों तक हुई झमाझम बारिश ने मौसम ठंडा कर दिया। सुबह 8.30 तक तेज बारिश से सड़कों पर पानी भर गया। आज दिन में तेज गर्मी और धूप से राहत मिलेगी। मौसम सुहाना रहेगा। अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री पहुंच सकता है। 

Lucknow weather update : तेज धूप के साथ बह रही ठंडी हवाएं, शाम से बदलेगा मौसम, बारिश के आसार

Advertisment

अगले कई दिनों तक बारिश और हवाओं से ठंडक रहेगी

मौसम विभाग के मुताबिक शुक्रवार को दिन cool cool होने का एहसास कराएगा। अधिकतम तापमान भी 35 डिग्री रहेगा, जबकि न्यूनतम तापमान घटकर 23 डिग्री पहुंचेगा। दिन में बादल छाए रहने के साथ धूप खिलने के आसार भी हैं।16 किमी की रफ्तार से हवाएं ठंडक देंगी। हालांकि उमस का स्तर भी कल से कम होकर 57 प्रतिशत रहने से थोड़ा सुकून मिल सकता है। अब अगले 10 दिनों तक तापमान में कमी होने से भीषण गर्मी से जरूर राहत मिलेगी। 

दिन और रात में गर्मी से सुकून मिलेगा

Advertisment

अगले कुछ दिनों तक अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट का दौर जारी रहेगा। अगले 10 दिन थोड़ा ठंडे रहने वाले हैं। तेज हवाओं और बारिश के कारण मौसम पलटी मारेगा। साथ में हवाओं की गति बढ़ने से दिन में राहत महसूस होगी। अगले 10 दिनों में अधिकतम तापमान 32 डिग्री तक पहुंचने से ठंडक भरा मौसम रहने के आसार हैं। न्यूनतम तापमान में कमी आने से रात में भी राहत मिलेगी।

आज 5: 39 बजे सूर्योदय, 6:56 पर सूर्यास्त

शुक्रवार को सूर्य उदय सुबह 5: 39 मिनट पर होगा। सूर्यास्त शाम 18:56 पर होगा। सूरज निकलने का समय कम होता जाएगा और छिपने का समय बढ़ता जाएगा। 

Advertisment

गाजियाबाद का प्रदूषण थोड़ा और हुआ कम

गाजियाबाद के सभी जोन लोनी, लोनी देहात, इंदिरापुरम, वसुंधरा, मोहननगर, संजय नगर, राजनगर एक्सटेंशन आदि समेत AQI लेबल में अब सुधार होने लगा है। गुरूवार को AQI 155 से कम होकर आज 142 पर आ गया है। बारिश होने और हवा चलने से बिगड़ा हुआ लेबल में कुछ सुधार होने की उम्मीद है। अब घट बढ़ रहा है। अब जहरीली हो चुकी हवा काफी साफ हुई है और अगले कुछ दिनों में प्रदूषण काफी स्वच्छ हो सकता है। लेकिन फिलहाल अनहेल्दी ही है। 

delhi ncr weather forecast delhi weather today india weather forecast current weather conditions
Advertisment
Advertisment