गाजियाबाद, वाईबीएन संवाददाता। गाजियाबाद में शुक्रवार सुबह से ही मौसम ने दिनभर तेज गर्मी रहने के संकेत दे दिए। सूरज सुबह से तेवर एकदम लाल थे। शनिवार को भी मौसम ऐसा रहेगा। लेकिन रविवार से तेज गर्मी से राहत मिलने की संभावना मौसम विभाग जता रहा है। तापमान 2 डिग्री तक लुढ़कने से अगले कुछ दिनों तक भीषण गर्मी से मामूली राहत मिल सकती है।
Weather: भीषण गर्मी को लेकर केंद्र का अलर्ट, राज्यों को दिए निर्देश
गुरूवार को सुबह से मौसम चटख होना शुरू हो गया और फिर गर्मी बढ़ती गई। सुबह से तेज धूप ने परेशानी बढ़ाए रखी। दिन भर गर्मी काफी रही।दिनभर सूरज की तपिश थी और मौसम ने बैचेन किए रखा। उमस थोड़ी बाद गई लेकिन अभी लेबल high पर नहीं पहुंचने से मौसम में सुधार है। लेकिन आज शुक्रवार को भी राहत मिलने की कतई भी उम्मीद नहीं है, सुबह से ही गर्मी से हालत पस्त होने लगी। शुक्रवार को भी मौसम का मिजाज गुरूवार जैसा ही रहा। तापमान भी जस का तस ही बना रहा। बस रात में 1 डिग्री बढ़ने से रात को और तेज गर्मी का अहसास हुआ।
Heat wave : गर्मी ने स्वास्थ्य व्यवस्थाओं के पसीने छुड़ाएं, अव्यवस्थाओं का दौर जारी
रविवार से 2 डिग्री तक डाउन होगा टेंपरेचर
मौसम विभाग के मुताबिक शुक्रवार आज भी अधिकतम तापमान 41 डिग्री पहुंचेगा, जबकि न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहेगा। तेज धूप दिन में हालात पस्त रखेगी। न्यूनतम तापमान 1 डिग्री बढ़कर 22 डिग्री होने से रात के समय गर्मी मामूली बढ़ जाएगी। 8 किमी की रफ्तार से चली हवाएं ज्यादा असर नहीं डालेगी। हालांकि उमस कुछ फीसदी बढ़कर 41 प्रतिशत रहने से थोड़ा और बैचेन कर देंगी। शनिवार को भी मौसम के तेवर तीखे रहेंगे। लेकिन रविवार से पारा मीटर अगले कुछ दिनों तक 2 डिग्री नीचे जाने से गर्मी से मामूली राहत की उम्मीद है।
आज 5: 45 बजे सूर्योदय, 6:52 पर सूर्यास्त
शुक्रवार को सूर्य उदय सुबह 5: 45 मिनट पर होगा। सूर्यास्त शाम 18:52 पर होगा। सूरज निकलने का समय कम होता जाएगा और छिपने का समय बढ़ता जाएगा।
गाजियाबाद का प्रदूषण लेबल अभी भी Unhealthy
गाजियाबाद के सभी जोन लोनी, लोनी देहात, इंदिरापुरम, वसुंधरा, मोहननगर, संजय नगर, राजनगर एक्सटेंशन आदि समेत AQI लेबल 186 पर आ गया है। पहले टोटल 200 पर था लेकिन अब मामूली सुधार आया है। फिलहाल यहां का प्रदूषण लेबल अनहेल्दी चल रहा है। हवा की गति तेज होने पर तेजी से सुधार होगा।