Advertisment

Event: कैबिनेट मंत्री को आई उत्तराखंडियों की याद, किया पहाड़ी भोज का आयोजन

योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री और साहिबाबाद के विधायक सुनील शर्मा ने ट्रांस हिंडन में पहाड़ी संस्कृति के मुताबिक एक भोज का आयोजन किया। जिसमें उत्तराकंड समाज के सैकड़ों लोगों ने शिरकत की।

author-image
Kapil Mehra
एडिट
फोटो जर्नलिस्ट सुनील कुमार

उत्तराखंड सह भोजन मिलन

Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

गाजियाबाद, वाईबीएन संवाददाता। 

Advertisment

सूबे की सबसे बड़ी विधानसभा यानि साहिबाबाद के विधायक और योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा ने रविवार को अपने इलाके में रहने वाले उत्तराखंड समाज के लोगों के लिए विशेष भोज का आयोजन किया। इस भव्य कार्यक्रम में हजारों की तादात ने पहाड़ी मूल के स्थानीय लोगों ने शिरकत की।

ये हुआ आयोजनsuरविवार को एक निजी फार्म हाउस में उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं साहिबाबाद विधायक सुनील कुमार शर्मा ने उत्तराखंड समाज के लोगों के लिए उत्तराखंड सह-भोज सम्मेलनका आयोजन किया। कार्यक्रम में उत्तराखंड समाज के लोगों ने न सिर्फ अपनी समृद्ध संस्कृति को याद किया, बल्कि पहाड़ के लजीज व्यजनों यानि पहाड़ी खान-पान का भी लुत्फ उठाया।

यात्रीगण कृपया ध्यान दें, अब मिलेगी हर यात्रा पर 10%छूट

Advertisment

देश सेवा में अग्रणी हैं उत्तराखंडी-सुनील शर्माsunil-4कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सुनील कुमार शर्मा ने कहा कि उत्तराखंड केवल एक भौगोलिक क्षेत्र नहीं, बल्कि एक भावनात्मक संबंध का नाम है। साहिबाबाद विधानसभा में उत्तराखंड समाज के लोग बड़ी संख्या में रहते हैं। यह समाज अपनी संस्कृति, परंपरा, वीरता, और निष्ठा के लिए पूरे देश में प्रसिद्ध है। उत्तराखंड के लोग न केवल अपनी संस्कृति और परंपराओं को जीवंत रखते हैं, बल्कि देश की सेवा में भी अग्रणी रहते हैं। उन्होंने कहा कि चाहे सेना हो, प्रशासन हो, या कोई अन्य क्षेत्र, उत्तराखंडी समाज ने हमेशा राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखा है। भारतीय जनता पार्टी की सरकार हर वर्ग, हर समाज के उत्थान के लिए संकल्पित है।

'पीएम-CM के नेतृत्व को किया सलाम'

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी और मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में देश और प्रदेश में जो विकास कार्य हो रहे हैं, उनमें उत्तराखंड समाज की भागीदारी सराहनीय है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के बीच मजबूत सांस्कृतिक और सामाजिक संबंधों को और अधिक सशक्त बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

Advertisment

बगैर चुनाव किया याद, सब हैरानsunil-5कार्यक्रम में उपस्थित उत्तराखंड समाज के लोगों ने भावपूर्ण विचारों से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। कई समाज के सदस्यों ने अपने शब्दों में कहा, “चुनाव के समय तो सभी नेता जनता को बुलाते हैं। लेकिन किसी चुनावी लाभ लेने की चाह के बिना जो जनता का आदर-सत्कार करते हैं, वही सच्चे जननेता होते हैं। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने कैबिनेट मंत्री के उद्बोधन और उनके प्रति आभार व्यक्त किया।  यह दर्शाते हुए कि समाज में सच्चे जनसेवकों की कितनी आवश्यकता है।

महिलाएं थीं उत्साहितफोटो जर्नलिस्ट सुनील कुमार

खुशी से झूमे पैठ व्यापारी, विधायक का किया स्वागत

Advertisment

खान-पान के थे विशेष इंतजाम

फोटो जर्नलिस्ट सुनील कुमार

कार्यक्रम के दौरान मौजूद लोगों ने लिए में उत्तराखंड की पारंपरिक संस्कृति और खानपान में विशेष महत्व देने वाले व्यंजन भी देखने और खाने को मौजूद थे। विशेषकर झंगुरे की खीर, मंडवे की रोटी, कंडाली का साग, पहाड़ी चटनी, गहत की दाल, आलू मैथी, पहाड़ी चावल, खीरे का रायता, चकोतरा जैसे पारंपरिक व्यंजनों ने सभी का मन मोह लिया।

फोटो जर्नलिस्ट सुनील कुमार

पॉलिथीन से होने वाले नुकसान से बचाव पर छात्राओं ने चलाया अभियान

पहले खिलाया था लिट्टी चोखा

फोटो जर्नलिस्ट सुनील कुमारआपको बता दें कि सुनील शर्मा अपने सामाजिक व्यवहार के लिए पूरी विधानसभा क्षेत्र में जाने जाते हैं। कुछ समय पहले सुनील शर्मा ने पूर्वांचली समाज के साथ "लिट्टी चोखा भोज" का भी आयोजन किया था।

Advertisment
Advertisment