गाजियाबाद वाईबीएन संवाददाता
फैक्ट्री को किया सील
जीडीए की टीम ने मोदीनगर के जलालाबाद में 450 वर्गमीटर में निर्माणाधीन बालाजी टेक्सटाइल्स फैक्टरी को सील कर दिया। इसी के साथ ही इस क्षेत्र में बन रहे तीन और निर्माणों पर सील लगा दिया। अधिकारियों का कहना है कि नक्शे के विपरीत निर्माण किया जा रहा था।
मुरादनगर में भी चला पीला पंजा
वहीं, मुरादनगर और मोदीनगर क्षेत्र में तीन स्थानों पर अवैध कॉलोनियों को टीम ने बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया।
यह भी पढ़ें - गाजियाबाद में तीन मजदूरों की मौत मामले में NHRC सख्त, पुलिस को नोटिस जारी
जीडीए के अपर सचिव प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि ज़ोन-2 के ग्राम उखलारसी, मोदीनगर में गंगनहर के किनारे विनीत कुमार सूरी द्वारा खसरा संख्या 606,607,608 व 610 में लगभग 5000 वर्ग मीटर के भूखंड पर लगभग 250 वर्ग मीटर में भूतल पर हॉल की छत डालकर प्रथम तल के कालम में कंक्रीट भरने का का काम करवा रहे थे।
हो रहा था अवैध निर्माण
जलालाबाद में गौरव गर्ग व सुरेश गर्ग द्वारा बालाजी टेक्सटाइल्स इंडस्ट्री का निर्माण खसरा संख्या 675 में करा रहे थे। इन सभी निर्माणों पर रोक लगाई गई है। अपर सचिव ने बताया कि कोर्ट में मुकदमा चल रहा है।
यह भी पढ़ें - जिसने कराई शादी पति-पत्नी ने उससे ही ठग लिए 11 लाख, तरीका सुन चौंक जाएंगे आप
बावजूद इसके अवैध निर्माण किया जा रहा था। सभी निर्माणों को सील कर दिया गया है। वहींं, जलालाबाद में ही प्रशांत शर्मा व अजय शर्मा द्वारा गंग नहर के किनारे 450 वर्ग मीटर के भूखंड पर छह फुट ऊंची दीवार का निर्माण कर ट्रस लगाने का कार्य किया जा रहा था। यहां भी सीलिंग की कार्रवाई की गई है।
यह भी पढ़ें - नगर आयुक्त साहब ! ये कैसा स्वच्छ गाजियाबाद ? लोगों को पीना पड़ रहा है गंदा पानी