Advertisment

Missing: खोड़ा में स्कूल जाने के डर से घर से भाग गया छात्र, इंदिरापुरम से किशोरी भी लापता

गाजियाबाद के खोड़ा थाना क्षेत्र से पिछले 4 दिन से एक किशोर लापता हो गया है। वह क्लास 8 में पड़ता था और परिजनों ने स्कूल नहीं जाने पर डांटा तो भाग गया। उधर इंदिरापुरम से एक किशोरी एक पखवाड़े से गायब है।

author-image
Neeraj Gupta
ghaziabad STUDENT MISSING

ट्रांस हिंडन, बाईबीएन संवाददाता। गाजियाबाद के खोड़ा थाना क्षेत्र से पिछले 4 दिन से एक किशोर लापता हो गया है। वह क्लास 8 में पड़ता था और परिजनों ने स्कूल नहीं जाने पर डांटा तो भाग गया। उधर इंदिरापुरम से एक किशोरी एक पखवाड़े से गायब है। कोई सुराग नहीं मिलने पर परिजनों ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

Missing - कंपनी कर्मचारी तीन दिन से लापता, व्यापारी पहुंचे थाने

थाना खोड़ा में दी तहरीर में नागेन्द्र कुमार पुत्र केदार सिंह निवासी इन्द्रागार्डन खोडा कालोनी तिवारी चौक के पास किराए पर रहता है और उसका 15 वर्षीय पुत्र आयुष घर से कहीं चला गया है। वह स्कूल नहीं जाता था और जब स्कूल जाने के लिए बोला गया तो वह छुप जाता था। कर बार उसकी पिटाई भी कर दी जाती थी। वह आवारा लड़कों के साथ रहने के चक्कर में स्कूल नहीं जाता था। 17 अप्रैल को वह घर से कहीं भाग गया। काफी तलाश किया लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। वह त्रिलोकपुरी स्कूल में क्लास 8 में पड़ता था। स्कूल नहीं जाने पर जब उसकी पिटाई हुई तो घर से भाग गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर किशोर की तलाश शुरू कर दी है। 

 Case 2: 7 अप्रैल से लापता हुई किशोरी, परिजन परेशान

Missing : सपा के सीनियर लीडर हो गया लापता, पार्टी कार्यालय से बनाई दूरी

थाना इन्द्रापुरम में दी तहरीर में प्रहलादगढ़ी में किराए पर रहने वाले विष्णु ने कहा कि मेरी बेटी काजल कोठी में झाडू पोछा लगाने का काम करती है। 7 अप्रैल को वह कम पर गई लेकिन शाम तक वापस नहीं लौटी। उसकी उम्र 16 साल है। अनिष्ठ की आशंका जताते हुए पीड़ित ने बेटी को जल्दी तलाशने की गुहार लगाई। पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है। 

ghaziabad police ghaziabad news ghaziabad latest news
Advertisment
Advertisment