Advertisment

Modinagar- डिप्टी सीएम ब्रिजेश पाठक ने थपथपाई अपनी और केंद्र की पीठ

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि 2017 के बाद प्रदेश में मेडिकल कॉलेज की संख्या में चार गुणा वृद्धि हुई है। उन्होंने कहा कि आबादी के हिसाब से चिकित्सा सेवाएं देना सरकार का दायित्व है।

author-image
Kapil Mehra
Known
Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

गाजियाबाद वाईबीएन संवाददाता 

Advertisment

मोदीनगर में यूपी के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने बृहस्पतिवार सुबह दिल्ली-मेरठ मार्ग स्थित एसआरएम के सामने निवोक हॉस्पिटल का फीता काटकर उद्घाटन किया।

प्रदेश में बढ़ रहे है मेडिकल कॉलेज 

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ने कहा कि 2017 के बाद प्रदेश में मेडिकल कॉलेज की संख्या में चार गुणा वृद्धि हुई है। उन्होंने कहा कि आबादी के हिसाब से चिकित्सा सेवाएं देना सरकार का दायित्व है।

Advertisment

यह भी पढ़ें - प्राइवेट पार्ट काटने के मामले में पुलिस ने किया चौंकाने वाला खुलासा, पीड़ित ही निकला साजिशकर्ता

समाजवादी पार्टी पर साधा निशाना 

उन्होंने आरोप लगाया कि वर्ष 2017 से पहले पार्टी का झंडा लगाकर सपा नेता सरकारी और गैर सरकारी जमीनों पर कब्जा कर लेते थे। बहन-बेटियां शाम पांच बजे के बाद घर से बाहर निकलने में डरती थीं।

Advertisment

व्यापारी वर्ग से वसूली की जाती थी। योगी सरकार में गुंडागर्दी का खात्मा हुआ। उन्होंने कहा कि आबादी के हिसाब से चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना सरकार का दायित्व है और इसी दिशा में काम किया जा रहा। उन्होंने कहा कि वर्ष 2017 से पहले प्रदेश में 17 मेडिकल कॉलेज थे।

यह भी पढ़ें - राज नगर एक्सटेंशन में महिलाओं के लिए सैनेट्री पैड वितरण शिविर का आयोजन हुआ

5 लाख का इलाज मुफ्त 

Advertisment

वर्तमान में 35 सरकारी और 30 निजी मेडिकल कॉलेज हैं। 20 मेडिकल कॉलेज शीघ्र बनने वाले हैं। 70 वर्ष की आयु वालों को आयुष्मान कार्ड के जरिये पांच लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज मिल रहा।

प्रदेश की एक-दो मिल छोड़कर सभी सरकारी और निजी शुगर मिल समय पर भुगतान कर रहीं। ब्रजेश पाठक ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था सुधरी है। अब गुंडा टैक्स नहीं लिया जाता है। राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि नमो भारत के संचालन से लोगों को जाम से मुक्ति मिली है

यह भी पढ़ें - काशी की तर्ज़ पर शुरू हुआ दूधेश्वर नाथ मठ मंदिर का कॉरिडोर कार्य, CM ने किया था एलान

Advertisment
Advertisment