/young-bharat-news/media/media_files/2025/04/25/lMVwrXhf7HISlhYo5D2w.jpg)
ट्रांस हिंडन, बाईबीएन संवाददाता। वैशाली सेक्टर 3 ए की सोसायटी में महिलाओं ने एक सिरफिरे पर आने जाने के दौरान छेड़छाड़ करने के आरोप में FIR दर्ज कराई है। उधर ट्रांस हिंडन क्षेत्र में गैर संप्रदाय के युवक पर एक व्यक्ति ने अपने बेटी को बहका कर ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
थाना कौशाम्बी में दी तहरीर में सेक्टर 3 ए वैशाली की एक महिला ने कहा कि प्लॉट नंबर 318, Sec-3 A, पीएनबी रोड वैशाली में बिल्डिंग का एक युवक पंकज बिस्ट पुत्र शंकर बिस्ट मुझे और बिल्डिंग के लगभग सभी महिलाओं को आते जाते छेड़ता है। भद्दी और अश्लील कमेंट पास करता है। कई बार इसने जबरदस्ती करने का भी प्रयास किया है। इसकी लिखित शिकायत मैंने पहले भी दर्ज कराई थी। अपनी गलती स्वीकार करते हुए अब ऐसा न करने को आश्वस्त किया था लेकिन इसकी हरकत दिनों दिन बढ़ती जा रही हैं। इसने अपने गेट पर डॉग भी बांध रखा है, जिससे कई बार बच्चे चोटिल भी हुए हैं। यह सारी हरकतें अपने पिता की शह पर करता है। पीड़िता ने इस युवक से त्रस्त अन्य महिलाओं के नाम भी पुलिस को दिए हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
छेड़छाड़ के आरोप में युवकों को दी Taliban सजा, सिर मुंडवाकर कालिख पोती और...
Case 2: गैर संप्रदाय के युवक पर लड़की को बहला फुसला कर ले जाने का आरोप
थाना टीला मोड में दी तहरीर में गरिमा गार्डन पसोन्डा गाजियाबाद निवासी व्यक्ति ने कहा कि मेरे घर के सामने रिजवान पुत्र सलीम का परिवार रहता है। मेरी 20 वर्षीय बेटी जोकि 12वीं तक पढ़ी है। उससे रिजवानका संपर्क 3 साल से था। जिसकी जानकारी होने पर मैने व मेरे दामाद ने रिजवान और उसके परिवार को समझाया तथा अपनी पुत्री को भी काफी समझाया कि रिजवान से सम्पर्क छोड दो तथा रिजवान के परिवार से कई बार बात भी हुई तथा रिजवान की मां व बहन ने भी समझाया परंतु रिजवान मेरी पुत्री के सम्पर्क में रहा तथा 6 मई को रात 11: 30 बजे बहला फुसला कर ले गया है। घटना से मेरी मानसिक स्थिति खराब हो गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।