गाजियाबाद वाईबीएन संवाददाता
गाजियाबाद में आज सोमवार के दिन अधिकतम तापमान 28° सेल्सियस रहेगा।
आज सूर्य उदय सुबह 6:50 मिनट पर होगा सूर्यास्त शाम 18:18 पर होगा
दिल्ली के साथ ही गाजियाबाद के इलाकों में अगले दो से तीन दिनों के मौसम में बड़ा उलटफेर देखा जाएगा। दिल्ली में 2 दिन तेज हवाएं और बारिश देखी जाएगी।
यह भी पढ़ें - हत्या आरोपी ग्राम प्रधान की जमानत याचिका निरस्त
देश भर में मौसम का मिजाज बदल रहा है। दिल्ली में तापमान सामान्य से कम रहा, जबकि मुंबई में गर्मी बढ़ने के आसार हैं। हरियाणा में भी तापमान में उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। मध्य प्रदेश में दो दिन बाद तापमान बढ़ने की संभावना है। बिहार के कुछ हिस्सों में बारिश हुई है और आगे भी बारिश का अनुमान है। बारिश की चेतावनी जारी की गई है।
यह भी पढ़ें - साइबर क्राइम पुलिस ने किया अंतरराष्ट्रीय गिरोह का पर्दाफाश
बारिश को लेकर बड़ा अपडेट
27 फरवरी से 1 मार्च तक रुक-रुक कर बूंदाबांदी हो सकती है। इससे तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट आ सकती है। महाशिवरात्रि पर गर्मी बढ़ सकती है और तापमान 29 से 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुँच सकता है।
यूपी में ठंड लापता, कोहरे का अलर्ट
उत्तर प्रदेश में भले ही कड़ाके की ठंड न पड़ रही हो, लेकिन कोहरे का अलर्ट जारी है। आने वाले दिनों में बारिश भी हो सकती है। मौसम विभाग ने इस बारे में चेतावनी जारी की है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, 27 फरवरी से बारिश शुरू हो सकती है, जो मार्च के पहले हफ्ते तक जारी रह सकती है।
यह भी पढ़ें - डीएम बोले-रखा जा रहा ध्यान, सारे विभाग मिलकर कर रहे इंतजाम
1 मार्च तक प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी हिस्से में बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। लखनऊ में न्यूनतम तापमान 13.5℃ और अधिकतम तापमान 26.8℃ दर्ज किया गया।