Advertisment

Anaemia: बढ़ रहा है खतरा, रहें सावधान

पूरी दुनिया के मुकाबले भारत में एनीमिया से पीड़ितों की संख्‍या सबसे ज्‍यादा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत में आधी से अधिक महिलाएं और पांच वर्ष से कम आयु के दो तिहाई बच्‍चे एनीमिया से पीड़ित हैं।

author-image
Suraj Kumar
Anaemia

Anaemia Photograph: (google)

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

नई दिल्‍ली, वाईबीएन नेटवर्क। 

Blood में Red Blood Cells की कमी को मेडिकल की भाषा में Anaemia कहा जाता है। आम भाषा में इसे खून की कमी होना कहते हैं। W.H.O की रिपोर्ट के मुताबिक वयस्‍क पुरुषों में Hemoglobin की मात्रा 13 ग्राम प्रति डेसीलीटर से कम और वयस्‍क महिलाओं में 12 ग्राम प्रति डेसीलीटर से कम होने पर उन्हें एनीमिया से पीडि़त माना जाता है। पूरी दुनिया के मुकाबले भारत में एनीमिया से पीडि़तों की संख्‍या सबसे ज्‍यादा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत में आधी से अधिक महिलाएं और पांच वर्ष से कम आयु के दो तिहाई बच्‍चे एनीमिया से पीड़ित हैं। 

ये है Anaemia के symptoms

•    शरीर में थकान और कमजोरी होना
•    स्किन का पीला पड़ जाना
•    सांस लेने में कठिनाई होना
•    दिल की धड़कन का तेज हो जाना
•    सिरदर्द और चक्‍कर आना
•    शरीर का ठंडा होना 
•    नाखून और बालों का टूटना 
•    कम भूख लगना
•    शरीर में सूजन और ऐठन होना

एनीमिया के कई कारण 

      •    Iron की कमी से 
      •    विटामिन बी 12 और फोलेट की कमी से
      •    मलेरिया की वजह से 
      •    अधिक मात्रा में खून बह जाने की वजह से 
      •    क्रॉनिक रोग के कारण  कुछ दवाइयो के सेवन से 

  • प्रदूषण के कारण 
  • अत्‍यधिक शराब या सिगरेट के सेवन से 
  • बहुत ज्‍यादा चाय या कॉफी पीने से  

Advertisment

एनीमिया से महिलाएं अधिक पीड़ित रहती हैं। राष्‍ट्रीय स्‍वास्‍थ्‍य सर्वेक्षण (2019-2021) के अनुसार भारत में 15 से 49 वर्ष  की 57 प्रतिशत से अधिक महिलाएं एनीमिया से पीड़ित हैं। 

महिलाओं में एनीमिया के अलग कारण  

•    बार- बार गर्भधारण करने से 
•    प्रसव के दौरान अधिक खून बह जाने के कारण

एनीमिया के कई प्रकार होते हैं, लेकिन सामान्‍य प्रकार के एनीमिया को योग अभ्‍यास और जीवन शैली में बदलाव करके दूर किया जा सकता है। इस दौरान खान- पान का विशेष ध्‍यान रखा जाना चाहिए। कुछ तरीकों से एनीमिया को दूर किया जा सकता है। 

Advertisment

•    एनीमिया के रोगी को पर्याप्‍त मात्रा में दूध लेना चाहिए 
•    बिटामिन बी और फॉलिक एसिड से युक्‍त आहार लें। 
•    संतरा, आंवला और मौसमी का सेवन अधिक से अधिक करें। ये विटामिन सी से भरपूर होता है। 
•    आयरन युक्‍त आहार को सेवन करें। पालक, मछली और खजूर आयरन से भरपूर होता है।
•    चाय और कॉफी का सेवन कम से कम करें। 

यह भी देखे: Green Tea benefits : चाय रखेगी दिमाग को जवान

Colorectal Cancer : एक गिलास दूध पड़ेगा कैंसर पर भारी

Advertisment
Advertisment