नई दिल्ली, वाईबीएन नेटवर्क।
Diabeties दुनिया में एक आम समस्या बनती जा रही है। मधुमेह एक लम्बे समय तक रहने वाली बीमारी है ,जो तब होती है जब किसी इंसान का शुगर लेवल बहुत अधिक हो जाता है । इसका कारण शरीर में पर्याप्त मात्रा में इंसुलिन नहीं बन पाता है। जिससे कारण शरीर की प्रतिरोधक क्षमता कम हो जाती है। आज हम डाइबिटीज के टाइप 2 के बारे में बात करेंगे।
क्या है Hidden Hunger ?
hidden hunger' टर्म को इस बीमारी से जोड़ कर देखा जाता है। इसका सीधा सा मतलब ये है कि खाने में कैलौरी और ऊर्जा तो भरपूर होती है लेकिन उसमें पोषक तत्वों की कमी होती है।
डाइबिटीज के मरीजों पर किया शोध
ओपन एक्सेस जर्नल बीएमजे न्यूट्रिशन प्रिवेंशन एंड हेल्थ में प्रकाशित नए शोध के अनुसार भोजन में आवश्यक प्रोटीन और खनिजों की कमी होना डाइबिटीज के टाइप 2 को बढ़ा सकती है। इसके कुछ जेनेटिक कारणों के साथ खान-पीन की कमी, मोटापा और योगा-व्यायाम का न होना भी हो सकते हैं। शोधकर्ताओं ने 132 अध्ययनों पर शोध किया, जिनमें 52,501 पेशेंट शामिल थे और इसकी रिपोर्ट 1990 से 2023 के बीच प्रकाशित हुई थी। शोधकर्ताओं ने रिपोर्ट का विश्लेषण कर बताया कि दुनिया भर में टाइप 2 से पीडित लोगों में जरूरी पोषक तत्वों की कमी आ जाती है। खान पान और जीवनशैली में बदलाव करके इसको कुछ हद तक कम किया जा सकता है।
इन पोषक तत्वों की हो जाती है कमी
विटामिन डी- इसकी कमी सबसे अधिक पाई गई। 60 फीसदी से अधिक लोगों में विटामिन डी की कमी पाई गई। इसकी पूर्ति के लिए अंडे और मछली का सेवन कर सकते हैं।
मैग्नीशियम- 42 फीसदी से अधिक लोगों में इसकी कमी पाई गई। इसके साथ-साथ 28 फीसदी मरीजों में आयरन की कमी पाई गई।
विटामिन बी12- शरीर में इसकी कमी को मांस और डेयरी प्रोडक्ट के द्वारा पूरी कर सकते हैं।
हिडन हंगर की कमी पुरुषों के मुकाबले महिलाओं में अधिक पाई गई है। अमेरिका में इसके मरीजों की संख्या सबसे ज्यादा है। भारत के 80 फीसदी से अधिक किशोरों में हिडन हंगर की शिकायत रहती है।