Advertisment

Dengue In India:गर्मी के मौसम में बढ़ेगा प्रकोप, होंगी इतनी मौतें

शोधकर्ताओं ने कहा कि बढ़ते तापमान और असमय मानसूनी वर्षा के कारण भारत में 2030 तक डेंगू से होने वाली मौतों में 13 प्रतिशत तक इजाफा हो सकता है और साल 2050 तक यह आंकड़ा 40 प्रतिशत तक पहुंच सकता है।

author-image
Suraj Kumar
DENGUE IN INDIA
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

मुम्‍बई, वाईबीएन नेटवर्क।

भारत में सर्दियों का मौसम अब अंतिम चरण में है। इसके बाद गर्मियां शुरू हो जाएंगी। गर्मियां अपने साथ कई बीमारियां लेकर आती है। गर्मियों में होने वाला डेंगू सबसे आम रोग है। भारत के पुणे में स्थित Indian Institute of Tropical Meteorology (IITM) के वैज्ञानिकों ने एक दावा किया है कि देश में गर्मी बढ़ने के साथ- साथ डेंगू के मामलों में वृद्धि होगी। इसका प्रमुख कारण जलवायु परिवर्तन के कारण तापमान में हुई वृद्धि होना बताया जा रहा है। 

शोधकर्ताओं ने लगाया अनुमान

शोधकर्ताओं ने कहा कि बढ़ते तापमान और असमय मानसूनी वर्षा के कारण भारत में 2030 तक डेंगू से होने वाली मौतों में 13 प्रतिशत तक इजाफा हो सकता है और साल 2050 तक यह आंकड़ा 40 प्रतिशत तक पहुंच सकता है। भारत में पहले से ही जलवायु के कारण मानसून में काफी बदलाव आया है। इससे गर्मी के दिनों की संख्‍या बढ़ गई है। ये समय मच्‍छरों के पनपने के लिए अनुकूल माना जाता है। वैज्ञानिकों ने शोध में यह भी बताया कि एक सप्‍ताह में 150 मिलीमीटर से अधिक बारिश मच्‍छरों के अंडो और उनके लार्वा में बाहर निकालने में अवरोध पैदा करती है। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि आने आने समय में गर्मी के कारण देश में डेंगू की स्थिति और ज्‍यादा खराब हो सकती है। 


साइंटिफिक रिपोर्ट्स में प्रकाशित एक रिपोर्ट बताती है कि ताममान, वर्षा और ह्यूमिडिटी डेंगू को प्रभावित करती है। इसमें बताया गया कि 27 डिग्री से अधिक तापमान, हल्‍की बारिश और हृयूमिडिटी (60%-70%) से मानसून के मौसम में पुणे में डेंगू और मौत की घटनाओं में इजाफा होता है। आईआईटीएम के वैज्ञानिक सोफिया याकूब और रॉक्सी मैथ्यू ने बताया कि डेंगू के बारे में इस तरह का अनुमान देश के लिए फायदेमंद हो सकता है। 

ये राज्य अधिक झेलते हैं डेंगू की मार

केरल, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, कर्नाटक, तमिलनाडु, गुजरात, पंजाब, हरियाणा, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, राजस्थान और उत्तर प्रदेश जैसे राज्य डेंगू से सबसे ज्‍यादा प्रभावित हैं। महाराष्‍ट्र सरकार ने इस अध्‍ययन की सराहना की है। 

भारत में डेंगू की स्थिति खतरनाक 

Advertisment

भारत में गर्मी के मौसम में डेंगू का प्रकोप चरम पर होता है। साल 2023 में डेंगू के 2.89 लाख मामले आए थे और 485 लोगों की मौत हुई थी। 31 अक्टूबर, 2024 तक भारत में डेंगू के 1,86,567 मामले और 160 मौतें दर्ज की गई थीं। 

यह भी देखें: Pregnancy: इससे Brain के आकार पर भी पड़ता है असर, होते हैं ये बदलाव

Anesthesia से होगा Dementia का इलाज, शोधकर्ताओं ने किया दावा

Advertisment
Advertisment