Advertisment

Health Tips: रात के खाने में शामिल करें ये पौष्टिक चीजें, पाएं सेहतमंद सुबह और अच्छी नींद

रात का खाना हल्का और पौष्टिक होना चाहिए ताकि पाचन सही रहे और नींद गहरी आए। आहार में दाल, हरी सब्जियां, दही, और साबुत अनाज शामिल करें। इनमें मौजूद ट्रिप्टोफैन और मैग्नीशियम नींद को बेहतर बनाते हैं।

author-image
YBN News
Healtydinner

Healtydinner Photograph: (ians)

नई दिल्ली। रात का खाना हल्का और पौष्टिक होना चाहिए ताकि पाचन सही रहे और नींद गहरी आए। आहार में दाल, हरी सब्जियां, दही, और साबुत अनाज शामिल करें। इनमें मौजूद ट्रिप्टोफैन और मैग्नीशियम नींद को बेहतर बनाते हैं। भारी और तैलीय भोजन से परहेज करें क्योंकि यह अपच और बेचैनी का कारण बन सकता है। सोने से दो घंटे पहले भोजन कर लें और गुनगुना दूध पीना फायदेमंद रहता है। संतुलित डिनर न केवल अच्छी नींद देता है बल्कि अगली सुबह ऊर्जा और ताजगी भी प्रदान करता है।

एक कहावत है 'जैसा खाए अन्न, वैसा होए मन' ये सिर्फ दिन के खाने पर नहीं, बल्कि रात के भोजन पर भी पूरी तरह लागू होती है। क्योंकि यह समय शरीर की मरम्मत, नींद की गुणवत्ता और अगले दिन की ऊर्जा को तय करता है।  

खाने का समय

ध्यान रहे, रात का खाना सूर्यास्त के दो घंटे के भीतर हो जाना चाहिए। इसके अलावा, खाने के बाद कम से कम 30 मिनट टहलना भी जरूरी है।

क्या खाए

आयुर्वेद के अनुसार, रात का खाना हल्का, सुपाच्य और शरीर को शांत करने वाला होना चाहिए। रात में सबसे बेहतर आहारों की बात करें, तो मूंग की दाल को सर्वोत्तम माना गया है। यह हल्की, त्रिदोष नाशक और पेट साफ रखने वाली होती है। मूंग दाल की पतली खिचड़ी में देसी घी और सेंधा नमक मिलाकर खाने से नींद भी अच्छी आती है। सादी खिचड़ी, यानी सिर्फ मूंग दाल और चावल से बनी खिचड़ी भी रात के लिए आदर्श भोजन है, जो पेट को आराम देती है और पाचन शक्ति को संतुलित करती है।
वात और पित्त

Advertisment

केले की सब्जी या उबला केला भी बहुत फायदेमंद होता है। यह वात शांत करता है और नींद लाने में मदद करता है। रात को रागी का दलिया खाना भी बहुत फायदेमंद है। यह वात और पित्त को संतुलित करता है, कब्ज दूर करता है और हड्डियों को मजबूत करता है। आप चाहें तो लहसुन तड़का वाली मूंग दाल या सब्जी भी ले सकते हैं, लेकिन सीमित मात्रा में। यह गैस, अपच और नींद की समस्या में मददगार होती है।

क्या पिए

भोजन के बाद थोड़ा-सा नारियल पानी या कच्चा नारियल शरीर को ठंडक देता है, पित्त को शांत करता है और त्वचा के लिए भी अच्छा होता है। अगर आप दूध पीते हैं तो गुनगुना दूध आपके लिए रामबाण है। हल्दी, केसर या जायफल मिलाकर पीने से यह नींद को गहरा करता है और मांसपेशियों की मरम्मत में मदद करता है। 

वहीं, उबली शकरकंद फाइबर से भरपूर होती है, जो नींद और पाचन दोनों के लिए लाभकारी है। लौकी की सब्जी को तो आयुर्वेद में सबसे शांतिदायक और हल्की माना गया है। यह पेट की गर्मी को दूर करती है और अनिद्रा में भी फायदेमंद है।

Advertisment

सोने से पहले

जानकारी हो कि सोने से पहले त्रिफला चूर्ण गर्म पानी से लें। यह पेट को साफ करता है, लिवर को डिटॉक्स करता है और आंखों की रोशनी के लिए भी अच्छा होता है।

 (इनपुट-आईएएनएस)

Disclaimer: इस लेख में प्रदान की गई जानकारी केवल सामान्य जागरूकता के लिए है। इसे किसी भी रूप में व्यावसायिक चिकित्सकीय परामर्श के विकल्प के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। कोई भी नई स्वास्थ्य-संबंधी गतिविधि, व्यायाम, शुरू करने से पहले अपने चिकित्सक से सलाह जरूर लें।"

Advertisment
Advertisment