/young-bharat-news/media/media_files/2025/01/12/xsNNqUUZR8sczVu0Ck67.jpg)
diabetes Photograph: (google)
नई दिल्ली, वाईबीएन नेटवर्क।
डायबिटीज एक ऐसी बीमारी है जो समय के साथ-साथ लोगों को बुढ़ापे की ओर खींचता है। इसलिए इसे साइलेंट किलर भी कहा जाता है। डायबिटीज को काफी खतरनाक बीमारी माना जाता है क्योंकि इसके चलते शरीर में ब्लड शुगर की मात्रा बढ़ती है और उसी साथ ही इंसुलिन की कमी हो जाती है। यह धीरे-धीरे हमारे शरीर के दूसरे अंगों को भी अपनी चपेट में ले लेती है। कुछ साल पहले तक ये बीमारी बढ़ती उम्र के साथ लोगों को होता था लेकिन आज के समय में अब ये बच्चों में भी होना शुरू हो गया है। इसे टाइप 1 डायबिटीज कहा जाता है। जोकि 40 की उम्र तक जाते-जाते टाइप 2 डायबिटीज के शिकार हो जाते हैं।
यह भी पढ़ें: मॉर्निंग में सिर दर्द को बिल्कुल भी न करें Ignore, जानें क्यों
डायबिटीज के लक्षण को बिल्कुल भी अनदेखा नहीं करना चाहिए वरना आगे चलकर काफी मुश्किलें होना शुरू हो जाती हैं। तो आइए जानते हैं डायबिटीज के कौन से लक्षणों को हमें नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।
सुबह थकान महसूस होना-
डायबिटीज का सबसे पहला लक्षण होता है सुबह उठने पर भी थकान महसूस होना। बता दें, अगर आप पूरी रात सोने के बाद थका हुआ और कमजोर महसूस करते हैं, तो तुरंत ब्लड टेस्ट करवा लें। शरीर में शर्करा के स्तर में वृद्धि से थकान और तनाव बढ़ता है। जिसे लोग अक्सर गंभीरता से नहीं लेते हैं।
कम दिखाई देना-
अगर सुबह के समय कम दिखाई दे तो यह आंख की रोशनी कम होने की शुरुआती लक्षण हैं। अगर आपको भी ऐसा महसूस होता है, तो आपमें हाई बीपी मरीज के लक्षण दिखाई दे रहे हैं। कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार डायबिटीज आंखों को प्रभावित करता है और लेंस बड़ा होने के कारण धुंधला दिखाई देता है।
बार-बार हाथ कांपना-
ऐसा कई बार होता है कि लोगों के हाथ कांपने लग जाते हैं। ये इसलिए होता है क्योंकि शुगर लेवल 4 mmol से कम हो जाता है और इस वजह से भूख लगना, हाथों में कंपन होना और बहुत ज्यादा पसीना आना जैसे कई लक्षण दिखाई देना शुरू हो जाता है। अगर आपको भी इनमें से कोई लक्षण महसूस हो तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लें और अपना शुगर लेवल चेक करवा लें।