Advertisment

इस खतरनाक बीमारी से बचना है तो 10 बजते ही रूम की लाइट करें ऑफ

रात में देर तक जगने की वजह से आपको दिल की गंभीर बीमारी हो सकती है। तो आइए जानते हैं, दिल से जुड़ी कौन-कौन सी होती है वो खतरनाक बिमारी और इससे कैसे बचें

author-image
Ojaswi Tripathi
lifestyle

lifestyle Photograph: (GOOGLE)

Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

नई दिल्ली, वाईबीएन नेटवर्क

Advertisment

 ऐसा देखा जाता है कि ज्यादातर लोग रात को देर से सोते हैं। इनमें कुछ लोग ऐसे हैं जिन्हें ऑफिस के लेट नाइट शिफ्ट के चलते देर हो जाती है। वहीं, कुछ अपने बिस्तर में खुसकर रातभर फोन चलाते हैं, जिसकी वजह से उनकी नींद पूरी नहीं होती है और सुबह देर तक सोने के चलते अपने काम में लेट हो जाता है। ऐसा करना कभी-कभी अच्छा होता है, लेकिन अगर आप इसे अपनी डेली लाइफ का हिस्सा बनाते हैं तो आगे चलकर आपको काफी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इतना ही नहीं, देर रात तक जगने से आपको काफी गंभीर बीमारी भी हो सकती है।

 रात में देर तक जगने की वजह से आपको दिल की गंभीर बीमारी हो सकती है। तो आइए जानते हैं, दिल से जुड़ी कौन-कौन सी होती है वो खतरनाक बिमारी और इससे कैसे बचें

 इस वजह से हो सकती है खतरनाक बीमारी

Advertisment

 

शरीर में सूजन- रात में देर तक जगने की वजह से आपके शरीर में सूजन की समस्या हो सकती है, जिससे आपको आर्टरीज को नुकसान पहुंचा सकती है और दिल की बीमारियों का खतरा बढ़ा सकती है।

लगातार दिल का धड़कना- रात में जगने की वजह से दिल की लगातार धड़कने की समस्या हो सकती है, जिससे दिल की बीमारी का खतरा बढ़ जाता है।

Advertisment

 वेट गेन-  देर तक जगने से अपके शरीर पर काफी असर पहुंचता है। साथ ही इससे मोटापा बढ़ने की भी दिक्कत होना शुरू हो जाती है। 

 स्ट्रेस हार्मोन- रात में देर से सोने से स्ट्रेस हार्मोन की प्रॉब्लम होती है। इतना ही नहीं, ये हार्मोन ब्लड प्रेशर को बढ़ाता है। इससे हमारे दिल पर काफी प्रभाव पड़ता है।

 यह भी पढ़ें: Health Tips: सुबह इन चीजों का सेवन पड़ेगा भारी, तुरंत पढ़ें

Advertisment

ऐसे करें बचाव-

 दिल की दिक्कत से बचने के लिए रात में एक ही समय पर बिस्तर पर जाने और उठने की कोशिश करें और अपने अगल-बगल शांति का माहौल बनाएं। साथ ही सोने से पहले मोबाइल फोन, टैबलेट और कंप्यूटर का इस्तेमाल करने से बचें। ऐसा करने से आपको रात में अच्छी नींद आएगी और आप सारी बीमारिय़ों से दूर रहेंगे।

 

Advertisment
Advertisment