Advertisment

Health Tips: सुबह इन चीजों का सेवन पड़ेगा भारी, तुरंत पढ़ें

ज्यादातर लोगों को मॉर्निंग में चाय या कॉफी पीने की भी आदत होती है। वहीं, हैल्थ पर ध्यान देने वाले लोग सुबह के वक्त कुछ लाइट खाना ही पसंद करते हैं, जिसमें वो फल, पोहा, उप्मा जैसी चीजें ट्राई करते हैं।

author-image
Ojaswi Tripathi
एडिट
food tips

food tips Photograph: (GOOGLE)

नई दिल्ली, वाईबीएन नेटवर्क।    

Advertisment

 हर इंसान अपनी लाइफस्टाइल को अच्छी रखने के लिए बहुत से प्रयास करता है। साथ ही खाने पीने पर काफी ध्यान देता है, जिससे उनकी हैल्थ पर बात न आए। वहीं, ऐसे नाभी कई लोग होते हैं, जिन्हें सुबह के समय कुछ चटपटा खाने का मन होता है। इतना ही नहीं, ज्यादातर लोगों को मॉर्निंग में चाय या कॉफी पीने की भी आदत होती है। वहीं, हैल्थ पर ध्यान देने वाले लोग सुबह के वक्त कुछ लाइट खाना ही पसंद करते हैं, जिसमें वो फल, पोहा, उप्मा जैसी चीजें ट्राई करते हैं।

यह भी पढ़ें: Lifestyle: रात में दूध पीना पड़ेगा महंगा, आज ही जानें ये खतरनाक राज

 लेकिन हमारे देश में ऐसे भी लोग हैं, जिन्हे ये समझ नहीं आता कि उनके शरीर के लिए क्या अच्छा है और क्या नहीं। ऐसा करने से उनकी सेहत पर खास असर पड़ सकता है। वहीं, कुछ ऐसी चीजें हैं जिसका खाली पेट सेवन करने से हमारे शरीर को काफी नुकसान पहुंच सकता है। तो आइए जानते हैं क्या है वो चीजें जो बॉडी के लिए खतरनाक होता है-

Advertisment

 दही

 सुबह खाली पेट दही का सेवन करना हमारे शरीर के लिए काफी हानिकारक हो सकता है। वैसे तो दही हर किसी के लिए फायदेमंद होता है। साथ ही दही में प्रोटीन की मात्रा ज्यादा होती है, जो हमारे शरीर के लिए काफी अच्छा माना जाता है। लेकिन इसका खाली पेट सेवन करने से ये उतना ही खतरनाक साबित हो सकता है। बता दें, इसमें लैक्टिक एसिड होता हैं, इसका सेवन करने से पाए जाने वाले बैक्टीरिया आपका पाचन तंत्र कमजोर भी हो सकता है।

चाय-कॉफी

Advertisment

सुबह के वक्त चाय या कॉफी पीना काफी लोगों की आदत होती है। लेकिन सुबह के समय इसे पीना से हमारे शरीर में काफी सारी परेशानियां हो सकती है। बताया गया है कि खाली पेट चाय-कॉफी को पीने से कब्ज, गैस, उल्टी आदि की समस्या हो सकती है। जोकि आपके हेल्थ के लिए सही नहीं है।

केला

केला हमारी बॉडी के लिए जितना अच्छा होता है उतना ही इसे खाली पेट खाना खतरनाक हो सकता है। बता दें, कभी भी केले को खाली पेट नही खाना चाहिए ऐसा करने से आपकी तबीयत बिगड़ सकती है। क्योंकि केले में मैग्नीशियम कि मात्रा अधिक होती है जिसके खाने से शरीर में ब्लड फ्लो को बढ़ाता है।

Advertisment

मसालेदार भोजन

सुबह खाली पेट मसालेदार खाना खाने से एसिडिटी की दिक्कत हो सकती है। जिस कारण पेट में ऐठन शुरू हो सकता है। इसलिए कभी भी सुबह पकौड़ें, समोसें, चिप्स आदि ना खाएं।

 

Advertisment
Advertisment