Advertisment

महानारायण तेल: हड्डियों और मांसपेशियों के दर्द का अचूक आयुर्वेदिक उपाय

महानारायण तेल, जो 50 से अधिक जड़ी-बूटियों का मिश्रण है, अब हड्डी और मांसपेशियों से जुड़े रोगों के लिए एक प्रभावी औषधि के रूप में सामने आया है। शीत ऋतु में जोड़ों के दर्द, मांसपेशियों की अकड़न और खिंचाव जैसी वात-संबंधी परेशानियां बढ़ने लगती हैं।

author-image
YBN News
MahanarayanOil

MahanarayanOil Photograph: (ians)

नई दिल्ली।महानारायण तेल, जो 50 से अधिक जड़ी-बूटियों का मिश्रण है, अब हड्डी और मांसपेशियों से जुड़े रोगों के लिए एक प्रभावी औषधि के रूप में सामने आया है। शीत ऋतु में जोड़ों के दर्द, मांसपेशियों की अकड़न और खिंचाव जैसी वात-संबंधी परेशानियां बढ़ने लगती हैं। यह तेल रक्त संचार को बेहतर बनाने, सूजन कम करने और दर्द से राहत दिलाने में अत्यंत सहायक है।

जड़ी-बूटियों का मिश्रण

मालूम हो कि शीत ऋतु आते ही शरीर में अकड़न, मांसपेशियों में खिंचाव, जोड़ों में दर्द, सर्दी-जुखाम और कफ और वात से जुड़ी परेशानियां शुरू हो जाती हैं।  शीत ऋतु और मानसून के महीने में सबसे ज्यादा हड्डियों और जोड़ों में दर्द की समस्या देखी जाती है। ऐसे में महानारायण तेल इन सभी परेशानियों की एक दवा है, जिसकी मालिश से हड्डियों और मांसपेशियों को बहुत आराम मिलता है।

अष्टांग हृदय और चरक संहिता

अष्टांग हृदय और चरक संहिता में वर्णित यह तेल बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक के लिए सुरक्षित माना जाता है। इसकी नियमित मालिश से हड्डियां और लिगामेंट्स मजबूत होते हैं, साथ ही यह त्वचा के संक्रमण और रूखेपन में भी आराम देता है। लकवा और शारीरिक कमजोरी में गुनगुने तेल की मालिश के बाद धूप में बैठना विशेष रूप से फायदेमंद है। महानारायण तेल का वर्णन अष्टांग हृदय और चरक संहिता में भी किया गया है। इस तेल को बनाने में 50 से अधिक जड़ी बूटियों का इस्तेमाल होता है, लेकिन कुछ मुख्य जड़ी बूटियों का इस्तेमाल करके घर पर भी इस तेल को बनाया जा सकता है।

आयुर्वेद में

आयुर्वेद में माना गया है कि जब शरीर में कफ और वात दोनों ही बढ़ने लगते हैं, तो हड्डियों और मांसपेशियों से जुड़े रोग परेशान करने लगते हैं। ऐसे में हड्डियां कमजोर हो जाती हैं और दर्द के साथ जोड़ों से चटकने की आवाज भी आने लगती है। ऐसे में महानारायण तेल हड्डी, त्वचा और लिगामेंट का खास ख्याल रखता है और जोड़ों को मजबूत भी करता है। इसमें जैतून के तेल या तिल के तेल का इस्तेमाल होता है और फिर इसमें हल्दी, कपूर, अश्वगंधा, दशमूल, हरीतकी, आंवला, बिभीतकी, दूर्वा, मंजिष्ठा, आंक के फूल और शतावरी जड़ी-बूटियां डालकर पकाया जाता है। बाजार में ये तेल बना बनाया भी मिलता है। जोड़ों के दर्द और घुटनों की सूजन होने पर तेल को हल्का गुनगुना करके रोजाना 10 मिनट मालिश करने से आराम मिलेगा। इससे शरीर में रक्त संचार बढ़ेगा, सूजन में कमी होगी और दर्द से भी आराम मिलेगा।

Advertisment

महानारायण तेल फायदेमंद

इसके अलावा, अगर त्वचा में खुजली और रूखापन रहता है, तो भी इस तेल का इस्तेमाल किया जा सकता है। नहाने से पहले इस तेल से पूरे शरीर की मालिश करें और 20 मिनट बाद नहाने के लिए जाएं। इससे त्वचा का संक्रमण कम होगा और खुजली में भी आराम होगा। लकवा जैसी बीमारियों और शरीर की कमजोरी में भी महानारायण तेल फायदेमंद है। इसके लिए शरीर पर हल्का गुनगुना तेल लगाकर कुछ देर धूप में बैठें और फिर गुनगुने पानी से ही नहाएं। इससे नसें मजबूत होती हैं और जोड़ों के लिगामेंट को आराम मिलता है। इसके साथ ही इसे पीठ दर्द, गर्दन दर्द, और नन्हे शिशु की मालिश के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकता है। ध्यान रखने वाली बात ये है कि तेल को लगाने के बाद पंखे की हवा से दूर रहें और किसी तरह का ठंडा खाने से भी परहेज करें। ऐसा करने से सर्द-गर्म होने की संभावना बनी रहती है।

 (इनपुट-आईएएनएस)

Disclaimer: इस लेख में प्रदान की गई जानकारी केवल सामान्य जागरूकता के लिए है। इसे किसी भी रूप में व्यावसायिक चिकित्सकीय परामर्श के विकल्प के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। कोई भी नई स्वास्थ्य-संबंधी गतिविधि, व्यायाम, शुरू करने से पहले अपने चिकित्सक से सलाह जरूर लें।"

Advertisment
Advertisment