Advertisment

Prostate-Related Problems: पुरुषों के लिए देर तक बैठना हो सकता है खतरनाक

 पुरुषों को प्रोस्टेट में कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। लंबे समय तक बैठने की आदत पुरुषों के लिए गंभीर स्वास्थ्य समस्या बन सकती है। विशेषज्ञों के अनुसार, घंटों तक लगातार बैठे रहने से रक्त संचार प्रभावित होता है,

author-image
YBN News
Prostate

Prostate Photograph: (IANS)

नई दिल्ली। पुरुषों को प्रोस्टेट में कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। लंबे समय तक बैठने की आदत पुरुषों के लिए गंभीर स्वास्थ्य समस्या बन सकती है। विशेषज्ञों के अनुसार, घंटों तक लगातार बैठे रहने से रक्त संचार प्रभावित होता है, जिससे मोटापा, मधुमेह और हृदय रोग का खतरा बढ़ जाता है। खासतौर पर पुरुषों में यह आदत प्रोस्टेट से जुड़ी बीमारियों को जन्म दे सकती है। लंबे समय तक बैठने से प्रोस्टेट ग्रंथि पर दबाव पड़ता है, जिससे सूजन, दर्द और पेशाब संबंधी दिक्कतें हो सकती हैं। डॉक्टर सलाह देते हैं कि हर 30-40 मिनट में थोड़ा चलना-फिरना चाहिए और नियमित व्यायाम करना जरूरी है।

प्रोस्टेट की समस्या

प्रोस्टेट पुरुषों के शरीर का अहम हिस्सा है, ये ग्रंथि मूत्राशय के नीचे और मूत्रमार्ग के चारों तरफ होते हैं। इसकी संरचना अखरोट जैसी छोटी और गोल होती है। इसका मुख्य काम शुक्राणुओं का संरक्षण करना और वीर्य की तरलता को बनाए रखना है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि आज के समय पुरुषों को सबसे ज्यादा प्रोस्टेट से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

इसका कारण

पुरुषों को प्रोस्टेट में कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है, जिसमें प्रोस्टेट का बढ़ना, प्रोस्टेट में सूजन और प्रोस्टेट कैंसर शामिल है। प्रोस्टेट में समस्या की वजह से पुरुषों में प्रजनन क्षमता में कमी भी देखी गई है। इसके पीछे कई वजह हो सकती हैं। उम्र बढ़ने से भी प्रोस्टेट में कई दिक्कतें आने लगती हैं और ये दिक्कतें 60 के बाद ही शुरू होती हैं। इसके अलावा, ज्यादा समय तक बैठे रहना और अनफिट कपड़े पहनना भी इसमें शामिल है। खान-पान सही न होना और जीवन में शारीरिक क्रिया की कमी भी इसका कारण हो सकती है।इसके अलावा हॉर्मोन में बदलाव की वजह से भी प्रोस्टेट में समस्या आ सकती है।

घरेलू उपाय

प्रोस्टेट में होने वाली दिक्कतों से बचने के लिए कुछ देसी और घरेलू उपाय अपना सकते हैं। इसके लिए शतावरी की जड़ से बने पाउडर को दूध के साथ रात को सेवन कर सकते हैं। शतावरी सूजन को कम करने का काम करेगी और यह मूत्राशय को साफ भी करती है। इसके अलावा टमाटर और कद्दू के बीज का सेवन भी लाभकारी होता है। कद्दू के बीजों में प्रोटीन, मैग्नीशियम, जिंक, फाइबर, और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो सूजन को कम करने में मदद करते हैं। वहीं बीज वाले फल और सब्जियां जैसे टमाटर और अमरूद का सेवन भी प्रोस्टेट कैंसर के खतरे को कम करता है। इन फलों और सब्जियों में लाइकोपीन होता है, जो संक्रमण को कम करता है।

Advertisment

कोशिकाओं को मजबूती

अनार का रस भी प्रोस्टेट में बनी कोशिकाओं को मजबूती देता है। अनार में एंटीऑक्सिडेंट और विटामिन होते हैं, जो प्रोस्टेट की ओवरऑल हेल्थ के लिए अच्छे होते हैं। इसके अलावा, मेथी का पानी भी मूत्रमार्ग में होने वाले संक्रमण से राहत दिलाता है। इसके लिए मेथी को रात में भिंगोकर रख दें और सुबह खाली पेट लें। इससे पेशाब खुलकर आएगा।

 (इनपुट-आईएएनएस)

Disclaimer: इस लेख में प्रदान की गई जानकारी केवल सामान्य जागरूकता के लिए है। इसे किसी भी रूप में व्यावसायिक चिकित्सकीय परामर्श के विकल्प के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। कोई भी नई स्वास्थ्य-संबंधी गतिविधि, व्यायाम, शुरू करने से पहले अपने चिकित्सक से सलाह जरूर लें।"

Advertisment
Advertisment