Advertisment

छोटी सी इलायची, बड़े-बड़े फायदे: स्वाद के साथ सेहत का खजाना!

इलायची सिर्फ व्यंजनों में खुशबू और स्वाद बढ़ाने तक ही सीमित नहीं है, बल्कि यह सेहत का खजाना भी है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स और मिनरल्स इसे कई बीमारियों से लड़ने में मददगार बनाते हैं।

author-image
YBN News
Cardamoms

Cardamoms Photograph: (ians)

नई दिल्ली। इलायची  सिर्फ व्यंजनों में खुशबू और स्वाद बढ़ाने तक ही सीमित नहीं है, बल्कि यह सेहत का खजाना भी है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स और मिनरल्स इसे कई बीमारियों से लड़ने में मददगार बनाते हैं। इलायची पाचन तंत्र के लिए वरदान है, जो गैस, एसिडिटी और अपच जैसी समस्याओं से राहत दिलाती है। यह ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में सहायक है क्योंकि इसमें पोटैशियम और मैग्नीशियम प्रचुर मात्रा में होते हैं। इसके अलावा, यह सांसों की दुर्गंध को दूर करने और मेटाबॉलिज्म को बेहतर बनाने का भी काम करती है, जिससे वजन घटाने में मदद मिलती है। रात को सोने से पहले या खाने के बाद इसका सेवन कई स्वास्थ्य लाभ देता है।

सेहत के लिए बेहतरीन

जानकारी हो कि इलायची सिर्फ खाने में स्वाद बढ़ाने के लिए नहीं, बल्कि सेहत के लिए भी बेहतरीन है। यह शरीर के कई हिस्सों के लिए औषधि की तरह काम करती है। यह ब्लड प्रेशर, पाचन, सांस, कैंसर रोकने और सूजन जैसी समस्याओं में मदद करती है। रोजाना इलायची का सेवन आपके स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने में मदद करता है। 

यौन रोग और गुप्त रोगों से राहत

रात को दूध में इलायची उबालकर शहद के साथ पीना यौन रोग और गुप्त रोगों से राहत दिला सकता है। इलायची में एंटी-इंफ्लेमेटरी तत्व होते हैं, जो कैंसर जैसे गंभीर रोगों से लड़ने में मदद करते हैं। यह मुंह और त्वचा के कैंसर को रोकने में भी कारगर है। इसमें मैग्नीशियम और पोटेशियम भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जिससे ब्लड सर्कुलेशन सामान्य रहता है और ब्लड प्रेशर भी कंट्रोल में रहता है।

पेट की समस्याओं से राहत

पेट की समस्याओं जैसे गैस, एसिडिटी और अपच में इलायची बेहद फायदेमंद है। खाने के तुरंत बाद इसका सेवन पेट को ठीक रखता है और पाचन में सुधार करता है। इलायची की तासीर गर्म होती है, इसलिए यह अस्थमा और सांस की बीमारियों में भी राहत देती है।

Advertisment

क्रॉनिक बीमारियों को कम करने में कारगर

अध्ययनों के मुताबिक, इलायची में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट तत्व शरीर में इंसुलिन के लेवल को संतुलित रखने में मदद करते हैं। इसके एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण एलर्जी और सूजन जैसी क्रॉनिक बीमारियों को कम करने में भी कारगर हैं।सर्दी, खांसी या गले की खराश में हरी इलायची बहुत फायदेमंद है। रात को गुनगुने पानी के साथ इसे चबाकर खाने से राहत मिलती है। इलायची का नियमित सेवन पेट में अल्सर को भी कम करता है।

मुंह की दुर्गंध दूर होती

इसके अलावा, भोजन के बाद इलायची खाने से मुंह की दुर्गंध दूर होती है और दांतों की कैविटीज की समस्या भी कम होती है। उल्टी और मितली जैसी परेशानी में भी यह असरदार है। हालांकि सीमित मात्रा में ही इलायची का सेवन करें और किसी भी बीमारी के लिए इसका सेवन करने से पहले आयुर्वेदाचार्य की सलाह लें।

 (इनपुट-आईएएनएस)

Disclaimer: इस लेख में प्रदान की गई जानकारी केवल सामान्य जागरूकता के लिए है। इसे किसी भी रूप में व्यावसायिक चिकित्सकीय परामर्श के विकल्प के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। कोई भी नई स्वास्थ्य-संबंधी गतिविधि, व्यायाम, शुरू करने से पहले अपने चिकित्सक से सलाह जरूर लें।"

Advertisment
Advertisment
Advertisment