Advertisment

देश में तेजी से पैर पसार रहा जानलेवा Swine flu, NCDC ने इन राज्यों में जारी किया अलर्ट!

देशभर में स्वाइन फ्लू के मामलों में एक बार फिर बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। देश के 8 राज्यों में H1N1 वायरस तेजी से पैर पसार रहा है। राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र यानी NCDC ने इसे लेकर अलर्ट जारी किया है।

author-image
Pratiksha Parashar
एडिट
h1n1 virus
Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

नई दिल्ली, वाईबीएन नेटवर्क।

Advertisment

देशभर में स्वाइन फ्लू के मामलों में एक बार फिर बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। देश के 8 राज्यों में H1N1 वायरस तेजी से पैर पसार रहा है। दिल्ली, कर्नाटक, केरल और तमिलनाडु राज्यों में एच1एन1 वायरस संक्रमण काफी तेजी से बढ़ रहा है और हालात गंभीर हैं। राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र यानी NCDC ने इसे लेकर अलर्ट जारी किया है।

H1N1 वायरस कितना खतरनाक है?

2024 में स्वाइन फ्लू से देशभर में 347 मौतें हुईं थीं। H1N1 इन्फ्लूएंजा वायरस है, जिसे स्वाइन फ्लू भी कहा जाता है। H1N1 वायरस बेहद खतरनाक है। कोरोना की तरह ही H1N1 वायरस एक इंसान से दूसरे इंसान में फैलता है। पहले इसका संक्रमण पहले सिर्फ सुअरों में देखा जाता था, लेकिन अब इंसानों में भी इसका संक्रमण देखने को मिल रहा है। ये वायरस मुख्य तौर पर श्वसन तंत्र को प्रभावित करता है। बुखार, थकान, भूख न लगना, खांसी, गले में खराश, उल्टी और दस्त स्वाइन फ्लू के लक्षण हैं।

Advertisment

यह भी पढ़ें: Champions Trophy के फाइनल में Virat Kohli के आउट होते ही छात्रा को लगा सदमा, Heart attack से मौत

स्वाइन फ्लू के लिए टास्क फोर्स का गठन

केंद्र सरकार ने स्वाइन फ्लू को लेकर तत्काल रिस्पांस के लिए टास्क फोर्स का गठन किया है। तमिलनाडु में सबसे ज्यादा तमिलनाडु - 209 केस हैं। कर्नाटक में 76 केस हैं। NCDC ने स्वाइन फ्लू को लेकर दिल्ली, तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल, महाराष्ट्र, जम्मू-कश्मीर, गुजरात और कर्नाटक में अलर्ट जारी किया है। 

Advertisment

यह भी पढ़ें: ‘अपने शरीर की सुनें’: WHO scientis सौम्या ने 70-90 घंटे की वकालत करने वालों को दिया जवाब

स्वाइन फ्लू से मौत का आंकड़ा

NCD ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय को सौंपी रिपोर्ट में जानकारी दी कि 2024 में 20,414 लोग स्वाइन फ्लू संक्रमण की चपेट में आए थे, जिनमें 347 की मौत हो गई थी। जनवरी 2025 में देश के 16 राज्यों में 516 लोग स्वाइन फ्लू संक्रमण की चपेट में आए थे। जिसमें से  6 लोगों की मौत इलाज के दौरान हो गई थी। केरल में 4 लोगों की मौत, वहीं कर्नाटक और हिमाचल प्रदेश में 1-1 मौतें हुई थीं।

Advertisment

यह भी पढ़ें: 'Silent Killer' है शरीर में विटामिन D3 की कमी, ये लक्षण दिखने पर तुरंत हो जाएं चौकन्ने

Advertisment
Advertisment