नई दिल्ली, वाईबीएन नेटवर्क।
प्रोटीन और फाइबर से भरपूर खाना सेहत के लिए बहुत ही जरूरी होता है। इससे शरीर में एनर्जी बनी रहती है साथ ही साथ ये वजन घटाने में भी मदद करता है। जिम जाने लोग प्रोटीन का सेवन अधिक करते हैं, लेकिन प्रोटीन लेना हर किसी की सेहत के लिए सही नहीं होता है। इससे फायदे की बजाय नुकसान भी हो सकता है।
एक्सपर्ट की राय
श्री रामचंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन एंड रिसर्च, चेन्नई में क्लिनिकल न्यूट्रिशनिस्ट और लेक्चरर सी.वी. ऐश्वर्या ने बताया कि ‘ पनीर और छोले में हाई प्रोटीन होता है, जो भूख को नियंत्रित करता है। यह खून में शुगर लेवल को भी मैंटेन करके रखता है। लेकिन हर कोई इनको आसानी से नहीं पचा पाता है। बहुत से लोग इसको लेकर परेशान रहते हैं कि इनको क्यों पचा नहीं पा रहे हैं। ’
Mental Health: ADHD से बढ़ जाता है जान का जोखिम, हो जाएं सावधान!
बैंगलुरु के एस्टर सीएमआई अस्पताल, के क्लीनिकल न्यूट्रिशन एंड डायटेटिक्स की प्रमुख एडविना राज ने बताया कि प्रोटीन सही से न पच पाने के कारण कई तरह की परेशानियां आती हैं।
- पेट फूलना
- गैस बनना
- खाने के तुरंत बाद पेट में दर्द होना
- शरीर में थकावट महसूस होना
- मांसपेशियों में कमजोरी
- वजन कम होना
इसके अलावा भी अन्य कई परेशानियां हो सकती हैं-
पेट फूलना या गैस : पेट फूलना सबसे आम लक्षण है। जब प्रोटीन पूरी तरह से पच नहीं पाता है तो यह आंत में फरमेंट हो जाता है। इससे गैस और पेट फूलने की समस्या होती है।
खाने के बाद थकान- खराब डाइजेशन के कारण प्रोटीन लेने पर इससे थका हुआ महसूस कर सकते हैं।
बार-बार अपच या सीने में जलन: प्रोटीन का पाचन हाइड्रोक्लोरिक एसिड द्वारा किया जाता है। इससे आपको अपच या सीने में जलन हो सकती है।
बाल और नाखून का कमजोर होना- प्रोटीन का ठीक से न पचने के कारण इससे बाल और नाखून कमजोर हो सकते हैं।
यह भी देखें: TB fungal disease:असम के टी वर्कर में बढ रही ये बीमारी, क्या हैं इसके लक्षण