Advertisment

अमेरिका के पास है ईरान के परमाणु ठिकानों को ध्वस्त करने वाला Bunker Buster Bomb, जानिए क्या हैं खासियत

अमेरिका के पास मौजूद GBU-57A/B बंकर बस्टर बम ईरान के भूमिगत परमाणु ठिकानों को नष्ट करने की क्षमता रखता है। जानें इस बम की ताकत, उपयोग और रणनीति।

author-image
Dhiraj Dhillon
Bunker Buster Bomb

Photograph: (Google)

Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

नई दिल्ली, वाईबीएन डेस्क। Israel- Iran War: अमेरिका के पास दुनिया का सबसे शक्तिशाली गैर-परमाणु बम है, जो ईरान जैसे देशों के भूमिगत परमाणु ठिकानों (बंकरों) को भी ध्वस्त करने का बूता रखता है। इस बम को GBU-57A/B मैसिव ऑर्डनेंस पेनेट्रेटर (MOP) कहा जाता है, जिसे विशेष रूप से मजबूत बंकरों को भेदने के लिए डिजाइन किया गया है। इसका वजन लगभग 13,600 किलोग्राम है और यह धरती की सतह से 61 मीटर नीचे तक घुसकर हमला कर सकता है।

Advertisment

फोर्दो परमाणु केंद्र को तहस नहस कर सकता है MOP

ईरान का फोर्दो परमाणु केंद्र, जो पहाड़ के भीतर स्थित है, MOP का एक संभावित लक्ष्य माना जा रहा है। अमेरिका ने अब तक यह बम इसराइल को नहीं सौंपा है और विशेषज्ञों का मानना है कि इस हथियार का इस्तेमाल सिर्फ अमेरिका ही कर सकता है। यह बम बोइंग कंपनी द्वारा विकसित किया गया है और इसका परीक्षण न्यू मैक्सिको के व्हाइट सैंड्स रेंज में किया गया था। यह MOAB (मदर ऑफ ऑल बॉम्ब्स) से भी शक्तिशाली है, जिसे 2017 में अफगानिस्तान में इस्तेमाल किया गया था। केवल अमेरिकी बी-2 स्पिरिट स्टेल्थ बॉम्बर ही इस बम को ले जाने में सक्षम है। यह विमान करीब 18,000 किलोग्राम पेलोड ले जा सकता है और 18,500 किलोमीटर तक उड़ान भर सकता है। अमेरिकी वायुसेना ने दो MOP बमों के साथ इस विमान का सफल परीक्षण किया है।

यदि अमेरिका युद्ध में कूदा तो तबाह हो जाएगा ईरान

Advertisment

Israel- Iran War: ब्रैडफर्ड यूनिवर्सिटी के प्रो. पॉल रोजर्स के अनुसार, यदि अमेरिका इसराइल की मदद के लिए इस युद्ध में कूदता है, तो बी-2 बॉम्बर्स के साथ अन्य विमानों और ड्रोन का भी सहारा लिया जा सकता है। फोर्दो ईरान का दूसरा सबसे बड़ा परमाणु संवर्धन केंद्र है, जहां 83.7 प्रतिशत शुद्धता वाला यूरेनियम पाया गया है। इसराइल इसे सीधा खतरा मानता है और हमले की योजना में इस ठिकाने का नष्ट होना मुख्य लक्ष्य बताया गया है। हालांकि, ईरान दावा करता है कि उसका परमाणु कार्यक्रम पूरी तरह शांतिपूर्ण है। लेकिन IAEA ने हाल ही में कहा कि ईरान ने अपने परमाणु दायित्वों का उल्लंघन किया है।

Iran Israel Conflict | Iran Israel conflict 2025 | iran israel war | america not
america iran israel war Iran Israel conflict 2025 Iran Israel Conflict
Advertisment
Advertisment