Advertisment

Washington - अमेरिकी इतिहास में सबसे बड़ा एक्शन, 538 अवैध प्रवासी गिरफ्तार

प्रशासन ने पहले ही दिन 538 अवैध प्रवासियों को गिरफ्तार करने के साथ ही 373 लोगों को हिरासत में लिया है, इसपूरी कार्रवाई को लेकर व्‍हाइट हाउस खुद बुलेटिन जारी कर रहा है।

author-image
Dhiraj Dhillon
American Police
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

वाशिंगटन, वाईबीएन नेटवर्क

डाेनाल्‍ड ट्रम्प ने सत्‍ता संभालते ही अमेरिका के इतिहास का सबसे बड़ा एक्शन शुरू कर दिया है। वैश्विक स्‍तर पर किसी आलोचना से बेपरवाह ट्रम्प प्रशासन ने इमीग्रेशन को लेकर सख्‍त कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रशासन ने पहले ही दिन 538 अवैध प्रवासियों को गिरफ्तार करने के साथ ही इसकी जानकारी भी सार्वजनिक की है। पूरी कार्रवाई को लेकर व्‍हाइट हाउस खुद बुलेटिन जारी कर रहा है।

ये भी पढ़ें:Karnataka में बदलेगा मुख्यमंत्री? Siddaramaiah के बयान से तेज हुईं अटकलें

सामुहिक निकासी के वादे पर अमल

Advertisment

डाेनाल्‍ड ट्रम्प के सत्‍ता में आने के साथ ही यूएस इमीग्रेशन एंड कस्‍टम एनफोर्समेंट सक्रिय हो गया था। अमेरिका में अवैध रूप से रह रहे बाहरी लोगों की गिरफ्तारी का अभियान शुरू करते हुए केवल 15 घंटे में ही पांच सौ से अधिक प्रवासियों को गिरफ्तार कर लिया गया। इसके अलावा करीब पौने चार सौ लोगों को हिरासत में लेकर कैंप में भेजा है। डाेनाल्‍ड ट्रम्प के सामुहिक निकासी के वादे पर अमल करते हुए अमेरिकी प्रशासन सबसे बड़े ऑपरेशन को अंजाम देने में लगा है। 

ये भी पढ़ें: Arvind Kejriwal की हत्या की साजिश रच रही केंद्र सरकार और दिल्ली पुलिस, AAP ने लगाया गंभीर आरोप

इन इलाकों पर है खास फोकस

Advertisment

 अमेरिकी मीडिया से मिल रही जानकारी के मुताबिक‍  वाशिंगटन डीसी, फिलाडेल्फिया, बोस्टन, अटलांटा, नेवार्क और मियामी समेत कई शहरों में यूएस एजेंट छापेमारी कर रहे हैं। दरअसल इन सभी इलाकों को अमेरिकी फेडरल एजेंसियां इस लिहाज से संवेदनशील मानती हैं। एजेंसियों का मानना है कि इन इलाकों में अपराधियों को संरक्षण मिलता है। अमेरिकी मीडिया के मुताबिक कैरोलिन लेविट ने कहा है कि यह इतिहास का सबसे बड़ा ऑपरेशन कुशलता पूर्वक चल रहा है।  

ये भी पढ़ें:  Maharashtra Breaking: Bhandara के ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में धमाका, अब तक 8 लोगों की मौत

Advertisment

यौन शोषण करने वाले भी शामिल

व्‍हाइट हाउस से जारी की गई जानकारी के मुताबिक प्रशासन ने कुछ अपराधियों को गिरफ्तार कर उनके नाम और उनके कारनामें भी बताए गए हैं। इनमें छोटे बच्‍चों के साथ यौन शोषण करने वाले भी काफी संख्‍या में हैं। नेवार्क के मेयर ने कहा कि छापेमारी के पहले अवैध रूप से रह रहे लोगों को वारंट जारी किए गए, ऐसे लोगों को हिरासत में लिया गया है।



Advertisment
Advertisment