मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव मंगलवार को 4 दिन के दौरे पर जापान की राजधानी टोक्यो पहुंचे। मुख्यमंत्री यादव का जापान यात्रा का मुख्य उद्देश्य राज्य में निवेश के लिए उद्योगपतियों को आंमत्रित करना और आर्थिक संबंधों को मजबूती देना है।
तिलक और पगड़ी के साथ हुआ स्वागत
आपको बता दें कि मोहन यादव का स्वागत टोक्यो में भारत के दूतावास के सीबी जार्ज ने किया था। इस अवसर में जापान में रहने वाले भारतीय निवासियों ने मोहन यादव का तिलक लगाकर और पगड़ी पहनाकर स्वागत किया। सबसे पहले मुख्यमंत्री टोक्यों के एडोगावा गांधी पार्क में महात्मा गांधा की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।
India China Ties: भारत और चीन में, 5 साल बाद फिर से शुरू मानसरोवर हवाई यात्रा
टोक्यो पहुंचे सीएम मोहने एक्स पर जापान दौरे का वीडियो शेयर किया
“नमस्ते जापान! मुझे जापान में हमारे जीवंत भारतीय समुदाय से भव्य और पारंपरिक स्वागत पाकर बहुत गर्व महसूस हो रहा है, जिसमें औपचारिक तिलक और पारंपरिक पगड़ी भेंट की गई. इस यात्रा के दौरान मैं अग्रणी उद्योगपतियों के साथ सार्थक आमने-सामने चर्चा करने और उन्हें ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2025 में शामिल होने के लिए आमंत्रित करने के लिए उत्सुक हूं.”
BREAKING: बागपत में बड़ा हादसा, 7 की मौत और 25 से ज्यादा श्रद्धालु घायल
अपनी यात्रा के दौरान जापान के ओकोयो में सीएम यादव ने संवाद सत्र के दौरान अहम लोगों से मुलाकात की। सीएम यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा तो कहा
''टोयोटा मोटर कॉर्पोरेशन के प्रशासन और सहायता विभाग के विभाग महाप्रबंधक तोशीयुकी नकाहारा और परियोजना महाप्रबंधक मासाहिरो नोगी के साथ एक संवादा सत्र आयोजित किया गया, जिसमें भारत और मध्य पूर्व प्रभाग के तहत संभावित व्यापार संबंधों पर चर्चा की गई। इस बैठक में मध्य प्रदेश में व्यापारिक अवसरों पर विशेष ध्यान केंद्रित किया गया, जहां विशाल भूमि, कुशल युवा कार्यबल, उत्कृष्ट बुनियादी ढांचा और तेजी से बढ़ता ऑटोमोबाइल क्षेत्र प्रमुख आकर्षण हैं।''
फरवरी 2025 को ग्लोबल इन्वेस्टर्स इवेन्ट आयोजित
भोपाल में 24 और 25 फरवरी 2025 को ग्लोबल इन्वेस्टर्स इवेन्ट आयोजित होने वाली है। इस ग्लोबल इन्वेस्टर्स इवेन्ट में उद्योग, कृषि और पशुपालन जैसे क्षेत्रों में जापान और मध्य प्रदेश के बीच तकनीकी और आर्थिक सहयोग बढ़ाने पर फोकस रहने वाला है।
अपनी जापान यात्रा से पहले सीएम ने प्रदेश को संबोधित करते हुए कहा कि वो प्रदेश के विकास और उसे नई ऊंचाई पर पहुंचाने के उद्देश्य से जापान जा रहे हैं। ऐसा इसलिए क्योकीं जापानी तकनीक के साथ वहां के उद्योगपतियों को वो मध्यप्रदेश में निवेश करने के लिए आमंत्रित करेंगे।