Advertisment

दुनिया के सबसे अमीर Elon Musk बन पाएंगे अमेरिका के राष्ट्रपति? जानें क्या कहता है संविधान

Elon Musk Political Party: एलन मस्क ने "America Party" के नाम से नई राजनीतिक पार्टी बनाई है। दुनिया के सबसे अमीर इंसान क्या 2028 का राष्ट्रपति चुनाव लड़ सकते हैं? जानें अमेरिकी संविधान क्या कहता है।

author-image
Dhiraj Dhillon
Donald Trump and Elon Musk
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00
नई दिल्ली, वाईबीएन डेस्क।टेस्ला और स्पेसएक्स के सीईओ, दुनिया के सबसे अमीर शख्स और 2024 अमेरिकी चुनावों में डोनाल्ड ट्रंप के प्रमुख समर्थक रहे एलन मस्क अब खुद अमेरिकी राजनीति में उतर चुके हैं। उन्होंने शनिवार को अपनी नई राजनीतिक पार्टी “America Party” के गठन का ऐलान कर दिया। मस्क का दावा है कि यह पार्टी अमेरिका के 80 प्रतिशत मध्यमवर्गीय लोगों की आवाज बनेगी, जो ना रिपब्लिकन हैं, ना डेमोक्रेट।
Advertisment

क्यों बनाई एलन मस्क ने नई पार्टी?

मस्क की यह राजनीतिक पहल सीधे तौर पर "Big Beautiful Law" का विरोध मानी जा रही है, जिसे ट्रंप ने हाल ही में अमेरिकी संसद में पास करवाया था। मस्क ने इसे अमीरों को फायदा पहुंचाने वाला और गरीबों के लिए विनाशकारी बताया था। इसी के विरोध में उन्होंने पहले ही पार्टी बनाने की चेतावनी दी थी।

क्या एलन मस्क राष्ट्रपति चुनाव लड़ सकते हैं?

Advertisment
अमेरिकी संविधान के अनुच्छेद II, खंड 1 के अनुसार, अमेरिकी राष्ट्रपति बनने के लिए तीन शर्तें जरूरी हैं:
1. जन्म से अमेरिका का नागरिक होना
2. कम से कम 35 वर्ष की उम्र
3. कम से कम 14 साल से अमेरिका में रहना

दक्षिण अफ्रीका में जन्मे हैं एलन मस्क

एलन मस्क दक्षिण अफ्रीका में जन्मे हैं और जन्म से अमेरिकी नागरिक नहीं हैं, इसलिए भले ही वे अब अमेरिकी नागरिक हों, लेकिन संविधान के अनुसार वे राष्ट्रपति चुनाव नहीं लड़ सकते। अमेरिकी संविधान में बदलाव किया जा सकता हैएलेकिन यह बेहद मुश्किल प्रक्रिया है। अमेरिकी संविधान में संशोधन के लिए दोनों सदनों में दो-तिहाई बहुमत, और50 में से 38 राज्यों की मंजूरी जरूरी होती है।सियासी जानकारों का मानना है कि एलन मस्क को राष्ट्रपति बनने से यह संवैधानिक शर्त रोकती रहेगी।
Advertisment

मस्क की रणनीति क्या हो सकती है?

राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार एलन मस्क अब किंगमेकर से पावर ब्रोकिंग की दिशा में बढ़ रहे हैं। वे 2026 के मिडटर्म चुनाव में अपने उम्मीदवार उतार सकते हैं और 2028 में किसी अमेरिकी-जन्मे नेता को राष्ट्रपति पद के लिए मैदान में ला सकते हैं, जबकि खुद पार्टी प्रमुख या नीति निर्देशक की भूमिका में रहेंगे।जहां 2024 में मस्क ट्रंप के बड़े समर्थक थे, अब उन्होंने नई पार्टी बनाकर यह संकेत दे दिया है कि वे ट्रंप के साए से बाहर निकल कर अपनी राजनीतिक जमीन तैयार कर रहे हैं। एलन मस्क भले ही अमेरिका के राष्ट्रपति पद की संवैधानिक पात्रता नहीं रखते, लेकिन उनकी नई पार्टी अमेरिकी राजनीति की दिशा बदलने की क्षमता जरूर रखती है।
america news | elon musk | donald trump 
donald trump america news elon musk
Advertisment
Advertisment