Advertisment

America में विमान में लगी आग, Emergency Slide से बाहर निकले 173 यात्री, एक घायल, इस कारण हुआ हादसा

अमेरिका के डेनवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टल गया। मियामी के लिए उड़ान भरने जा रही अमेरिकन एयरलाइंस की फ्लाइट 3023 को लैंडिंग गियर फेल होने से टेकऑफ रोका गया।

author-image
Ranjan Kumar
America  plane Fire breaks out
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

वाईबीएन डेस्क, नई दिल्ली।अमेरिका के डेनवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Denver International Airport) पर शनिवार को बड़ा हादसा टल गया। अमेरिकन एयरलाइंस की मियामी के लिए उड़ान भरने जा रही फ्लाइट 3023 को लैंडिंग गियर फेल होने पर टेकऑफ रोका गया। इस दौरान विमान के पिछले हिस्से में आग लगी और धुएं का गुबार उठा। घटना स्थानीय समय के मुताबिक, दोपहर 2:45 बजे हुई। 

173 यात्री और 6 क्रू मेंबर्स थे सवार

विमान में 173 यात्री और 6 क्रू मेंबर्स थे। सभी को इमरजेंसी स्लाइड के जरिए बाहर निकाला गया। वीडियो में दिखा कि यात्री घबराकर स्लाइड से फिसलते हुए बाहर निकले। इनमें बच्चे भी शामिल हैं।

टायर में खराबी के कारण हुआ हादसा

एयरलाइंस ने बताया कि हादसा बोइंग 737 मैक्स 8 विमान के टायर में खराबी के कारण हुआ। घटना के बाद छह लोगों को मामूली चोटें आईं। इनमें से एक अस्पताल में भर्ती है। फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) और एयरलाइंस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

america | america news | Plane Crash | airplane

airplane Plane Crash america news america
Advertisment
Advertisment