Advertisment

Gaza Ceasefire: जल्द होगा युद्ध विराम, हमास 34 बंधकों को रिहा करेगा

Gaza Ceasefire: गाजा में हमास और इसराइल के बीच चल रहा युद्ध अब युद्ध विराम की ओर बढ़ रहा है। युद्ध विराम को लेकर इजरायल और हमास के बीच बातचीत चल रही है। युद्ध विराम समझौते के तहत हमास ने 34 इजरायली बंधकों के नामों की सूची दी..

author-image
Kamal K Singh
Gaza Ceasefire

Gaza Ceasefire Photograph: (YBN)

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

दिल्ली, वाईबीएन नेटवर्क: गाजा में हमास और इसराइल के बीच चल रहा युद्ध अब युद्ध विराम की ओर बढ़ रहा है। युद्ध विराम को लेकर इसराइल और हमास के बीच बातचीत चल रही है। युद्ध विराम समझौते के तहत हमास ने 34 इसराइली बंधकों के नामों की सूची दी है जिन्हें वह रिहा कर सकता है। आपको बता दें कि इन 34 लोगों में 2 अमेरिकी नागरिक भी शामिल हैं।

पिछले 6 महीनों से चल रही युद्ध विराम की छिटपुट बातचीत के बाद अब इसराइल और हमास के बीच युद्ध विराम की दिशा में बढ़ रही यह बातचीत दुनिया के लिए एक अच्छा संकेत है। 7 अक्टूबर 2023 को शुरू हुए इस युद्ध ने दोनों पक्षों में भारी तबाही मचाई है, साथ ही जान-माल का भी भारी नुकसान हुआ है

ये भी पढ़ें: AMERICAN NSA VISIT: ट्रंप की शपथ से पहले जेक सुलिवन की यात्रा के मायने

हमास किन 34 लोगों को रिहा करेगा?

सऊदी समाचार आउटलेट "अशर्क" में प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार, जिन 34 बंधकों को रिहा करने की बात की जा रही है, उनमें पाँच इज़रायली महिला सैनिक, 5 इज़रायली महिला नागरिक, 2 बच्चे और 22 पुरुष शामिल हैं। इन कैदियों में 2 इज़रायली अमेरिकी-नागरिक भी हैं। कहा जा रहा है कि इन 34 नागरिकों में से कुछ जीवित नहीं हो सकते हैं।

Advertisment

क्या है डील?

हमास के एक अधिकारी के अनुसार, इन 34 कैदियों के बदले में इसराइल फिरिस्तानी कैदियों को रिहा करेगा और गाजा के कुछ हिस्सों से अपने सैनिकों को आंशिक रूप से वापस बुलाएगा। हालांकि, अभी तक इस बात की कोई जानकारी नहीं है कि इसराइल कितने कैदियों को रिहा करने जा रहा है। लेकिन यह समझौता निश्चित रूप से संकेत देता है कि दोनों पक्ष युद्ध विराम की ओर बढ़ रहे हैं।

Israel-Gaza War 1
Photograph: (google )

ये भी पढ़ें: सत्ता से बाहर होगा भारत का दुश्मन, Canada के पीएम ट्रूडो आज देंगे इस्तीफा!

इससे पहले कितने बंधकों को रिहा किया गया?

इसराइली सरकार द्वारा उपलब्ध कराए गए आंकड़ों के अनुसार, 7 अक्टूबर 2023 को हमास ने 251 लोगों को बंधक बनाया था, जिनमें से 105 कैदियों को बंधक-कैदी नियमों के अनुसार रिहा कर दिया गया। इसराइल के सैन्य अभियान में कुछ कैदियों को रिहा किया गया, और 37 कैदियों के शव इसराइली सैनिकों ने बरामद किए।

Advertisment

हमास ने पूर्ण युद्ध विराम की मांग की

हमास चाहता है कि इसराइल पूर्ण युद्ध विराम की घोषणा करे, लेकिन इसराइल सभी कैदियों की रिहाई के बिना युद्ध विराम की शर्तों को मानने से इनकार कर रहा है। इसराइल का कहना है कि जब तक हमास के पास एक भी इसराइली कैदी बंधक है, तब तक पूर्ण युद्ध विराम संभव नहीं है।

ये भी पढ़ें: AMERICAN NSA VISIT: ट्रंप की शपथ से पहले जेक सुलिवन की यात्रा के मायने

Advertisment
Advertisment