Advertisment

रूस से तेल खरीद पर 'रोक' को Trump ने बताया ‘अच्छा कदम’, भारत ने नहीं की पुष्टि

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि भारत अब रूस से तेल नहीं खरीदेगा, इसे बताया अच्छा कदम। भारत सरकार ने इस पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की। जानिए पूरा मामला।

author-image
Dhiraj Dhillon
donald trump US President
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00
वाशिंगटन/ नई दिल्ली, वाईबीएन डेस्क। भारत और अमेरिका के बीच टैरिफ और रूस से तेल आयात को लेकर चल रहे विवाद के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान सामने आया है। ट्रंप ने उन मीडिया रिपोर्ट्स का स्वागत किया है, जिनमें दावा किया गया था कि भारत अब रूस से तेल नहीं खरीदेगा। हालांकि भारत सरकार की ओर से अभी तक इस पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

ट्रंप ने पत्रकारों से बातचीत में क्या कहा? 

अमेरिकी राष्ट्रपति से जब एक पत्रकार ने पूछा कि क्या उन्होंने भारत पर जुर्माना लगाने की कोई निश्चित राशि तय की है और क्या वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से इस पर बातचीत करेंगे, तो ट्रंप ने जवाब में कहा, “मैंने सुना है कि भारत अब रूस से तेल नहीं खरीदेगा। यह नहीं कह सकता कि यह खबर सही है या नहीं, लेकिन अगर सच है, तो यह एक अच्छा कदम होगा। हम देखेंगे कि आगे क्या होता है।”

भारत सरकार का जवाब: कोई बदलाव नहीं

ट्रंप के बयान से ठीक एक दिन पहले शुक्रवार कोभारत के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने साप्ताहिक प्रेस ब्रीफिंग में कहा था कि सरकार को ऐसी किसी जानकारी की पुष्टि नहीं है। उन्होंने कहा, “हमारी ऊर्जा नीति व्यावहारिक और बाजार-आधारित है। हम वैश्विक स्थिति और उपलब्ध स्रोतों पर नजर रखते हैं। कुछ रिपोर्ट्स की बात की गई है, लेकिन सरकार के पास इस बारे में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं है।”
Advertisment

रूस-यूक्रेन युद्ध और अमेरिका का दबाव

यह बयान ऐसे समय आया है जब अमेरिका रूस- यूक्रेन युद्ध के चलते रूस की ऊर्जा आय पर लगाम लगाने की कोशिश कर रहा है। वह उन देशों पर दबाव बढ़ा रहा है जो अब भी रूस से तेल खरीद रहे हैं। भारत भी ऐसे देशों की सूची में शामिल है।

भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा तेल आयातक

भारत विश्व का तीसरा सबसे बड़ा कच्चा तेल आयातक है। 2022 में पश्चिमी देशों के प्रतिबंधों के बाद भारत ने रूस से रियायती दरों पर बड़े पैमाने पर तेल खरीदा। हालांकि हालिया रिपोर्ट्स के अनुसार, भारत की कुछ सरकारी तेल कंपनियों ने रूस से तेल खरीद अस्थाई रूप से रोकी है क्योंकि अब छूट कम हो गई है और शिपिंग लागत बढ़ गई है, लेकिन यह केवल मीडिया का दावा है, सरकार ने अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

ट्रंप की भारत- रूस से तेल व्यापार पर नजर 

डोनाल्ड ट्रंप के बयान से संकेत मिलते हैं कि अमेरिका भारत के रूस से तेल व्यापार पर सख्त नजर रखे हुए है। हालांकि भारत अपने ऊर्जा हितों को लेकर स्पष्ट नीति पर चल रहा है और अंतरराष्ट्रीय दबाव के बावजूद आधिकारिक रूप से अपने रुख में बदलाव से इनकार कर चुका है। russia | India | america tariff | donald trump 
Advertisment
donald trump america tariff India russia
Advertisment
Advertisment