/young-bharat-news/media/media_files/2025/03/17/P9qBjDKmjoG075V72Lsn.jpg)
Photograph: (Google)
नई दिल्ली, वाईबीएन नेटवर्क।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रायसीना डायलॉग के लिए भारत पहुंचे न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन के बीच हैदराबाद हाउस में द्विपक्षीय वार्ता हुई। वार्ता में खालिस्तान से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा हुई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक विदेश मंत्रालय के सचिव (पूर्व) जयदीप मजूमदार ने कहा है हि हम अपने मित्र देशों को उनके क्षेत्र में भारत विरोधी तत्वों की गतिविधियों, आतंकवाद के महिमामंडन, हमारे राजनयिकों और संसद के खिलाफ हमलों की धमकियों को लेकर सचेत करते हैं। इसी संदर्भ में न्यूजीलैंड की सरकार को भी अवगत कराया गया है, पूर्व में भी न्यूजीलैंड ने हमारी चिंताओं को गंभीरता से लिया है।"
#WATCH दिल्ली: न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन की भारत यात्रा पर विदेश मंत्रालय में सचिव (पूर्व) जयदीप मजूमदार ने कहा, "प्रधानमंत्री मोदी के निमंत्रण पर न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन 16 से 20 मार्च तक आधिकारिक यात्रा पर हैं। प्रधानमंत्री के रूप में उनकी… pic.twitter.com/TkctLZyGlV
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 17, 2025
शांगरी-लॉ डायलॉग की तर्ज पर 2016 में शुरू हुआ था Raisina Dialogue
न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री की भारत यात्रा
विदेश मंत्रालय के सचिव (पूर्व) जयदीप मजूमदार ने बताया कि न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन पीएम मोदी के निमंत्रण पर 16 से 20 मार्च तक भारत के आधिकारिक दौरे पर हैं। प्रधानमंत्री के रूप में यह उनकी पहली भारत यात्रा है। वे इस वर्ष 10वें रायसीना डायलॉग के मुख्य अतिथि भी हैं। रायसीना में आज शाम उनका संबोधन भी होना है। पिछले वर्ष दोनों देशों के बीच कई उच्च-स्तरीय वार्ताएं हुई थीं, इस बीच प्रधानमंत्री लक्सन ने प्रधानमंत्री मोदी को तीसरे कार्यकाल की जीत पर फोन कर बधाई भी दी थी। दोनों नेताओं की मुलाकात अक्टूबर, 2024 में लाओस में पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन के दौरान भी हुई थी। इसके अलावा, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पिछले वर्ष न्यूजीलैंड यात्रा पर गई थीं, जहां उन्होंने प्रधानमंत्री लक्सन से भी मुलाकात की थी।
#WATCH | दिल्ली: न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन के साथ संयुक्त प्रेस वक्तव्य के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "आतंकवाद पर हमारी राय एक जैसी है। चाहे 15 मार्च 2019 को क्राइस्ट चर्च पर हुआ आतंकी हमला हो या मुंबई 26/11, आतंकवाद हर तरह से अस्वीकार्य है। आतंकी हमलों के… pic.twitter.com/Pp2xYXn5RP
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 17, 2025
मोदी बोले- आतंकवाद से मिलकर लड़ेंगे
न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्शन के साथ वक्तव्य जारी करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आतंकवाद पर हमारी सोच एक जैसी है। 2019 में क्राइस्ट चर्च पर हमला हो या मुंबई आतंकी हमला, दोनों हमें विचलित करते हैं। आतंकवाद के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जरूरी है और इस पर हम मिलकर काम करेंगे। न्यूजीलैंड ने भी भारत विरोधी गतिविधियों पर चिंता जाहिर की है। आतंकवाद के खिलाफ हमें न्यूजीलैंड सरकार का सहयोग मिलता रहेगा।
Raisina Dialogue आज से, PM Modi करेंगे उद्घाटन, 125 देश हिस्सा लेंगे
तुलसी गबार्ड, नाम के मुताबिक आचरण
राजनाथ सिंह और तुलसी गबार्ड की भी वार्ता हुई
#WATCH दिल्ली: केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अमेरिकी राष्ट्रीय खुफिया निदेशक तुलसी गबार्ड से मुलाकात की। pic.twitter.com/eLyqOT7B91
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 17, 2025