/young-bharat-news/media/media_files/2025/07/20/minakshi-lekhi-2025-07-20-16-10-39.jpg)
00:00/ 00:00
नई दिल्ली, वाईबीएन डेस्क। कैलाश मानसरोवर यात्रा के दौरान पूर्व केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी घायल हो गई हैं। जानकारी के अनुसार मीनाक्षी लेखी तिब्बत के दारचिन में घोड़े से गिर गईं, जिसके बाद उनकी कमर में गंभीर चोट आने की सूचना है। हादसे के बाद उन्हें रेस्क्यू कर भारत लाने की तैयारी की जा रही है। पिथौरागढ़ प्रशासन ने धारचूला के नाभिढांग से हेलीकॉप्टर द्वारा देहरादून पहुंचाने की योजना बनाई है।
कैलाश मानसरोवर यात्रा के जत्थे
Kailash Mansarovar Yatra 2025:इस वर्ष 750 भारतीय तीर्थयात्रियों का कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए चयन किया गया है। इनमें से 500 यात्री नाथूला दर्रे से और 250 यात्री लिपुलेख दर्रे (उत्तराखंड) से यात्रा करेंगे। पहला जत्था लौटने के बाद दूसरा जत्था रवाना हुआ था। पूर्व केंद्रीय मंत्री इस दूसरे जत्थे में शामिल थीं।
दूसरे जथे में कुल 48 श्रद्धालु शामिल
दूसरे जत्थे में कुल 48 श्रद्धालु शामिल थे, जिनमें 34 पुरुष और 14 महिला श्रद्धालु थे। मीनाक्षी लेखी भी इसी जत्थे का हिस्सा थीं। लिपुलेख दर्रे के जरिए पांच जत्थों में करीब 250 श्रद्धालु कैलाश मानसरोवर यात्रा पूरी करेंगे। बता दें कि वर्तमान में तीसरा जत्था तिब्बत में है, जबकि चौथा और पांचवा जत्था क्रमशः 5 और 9 अगस्त को धारचूला आधार शिविर पहुंचेगा।
Kailash Mansarovar Yatra 2025