/young-bharat-news/media/media_files/2025/09/13/nepal-president-ramchandra-paudel-2025-09-13-09-43-25.jpg)
Photograph: (X.com)
काठमांडू, वाईबीएन न्यूज।नेपाल के राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल ने शनिवार को घोषणा की कि देश में छह महीने के भीतर आम चुनाव कराए जाएंगे। उन्होंने बताया कि यह चुनाव 5 मार्च 2026 को आयोजित किए जाएंगे। यह घोषणा हालिया Gen Z प्रदर्शनों के बाद आई है, जिसमें 57 लोगों की मौत, 1300 से अधिक घायल और हजारों कैदी जेल से भाग निकले थे। राष्ट्रपति पौडेल ने कहा कि कठिन संघर्ष और अस्थिरता के बाद नेपाल एक शांतिपूर्ण समाधान की ओर बढ़ा है। “संविधान और संसदीय प्रणाली सुरक्षित हैं और संघीय लोकतांत्रिक गणराज्य कायम है। अब जनता को एक बेहतर लोकतंत्र की ओर आगे बढ़ने का अवसर मिला है।”
सुशीला कार्की बनीं अंतरिम प्रधानमंत्री
भ्रष्टाचार और सोशल मीडिया प्रतिबंध के खिलाफ उभरे जनाक्रोश के बाद पूर्व पीएम केपी शर्मा ओली को पद छोड़ना पड़ा। इसके बाद पूर्व मुख्य न्यायाधीश सुशीला कार्की ने शुक्रवार को नेपाल की पहली महिला अंतरिम प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली। शनिवार को वे सिविल अस्पताल पहुंचीं और घायल प्रदर्शनकारियों से मुलाकात की। इस दौरान बड़ी संख्या में समर्थक और मीडिया उनके काफिले के साथ मौजूद थे।
पीएम मोदी की प्रतिक्रिया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुशीला कार्की को बधाई देते हुए कहा कि वह नेपाल को शांति और स्थिरता की राह पर ले जाएंगी। उन्होंने इसे महिला सशक्तिकरण का उदाहरण बताया। मोदी ने कहा- मैं नेपाल की जनता और युवाओं को भी बधाई देता हूं, जिन्होंने लोकतांत्रिक मूल्यों को सर्वोपरि रखा। नेपाल का उज्ज्वल भविष्य निश्चित है। उन्होंने नेपाल के युवाओं द्वारा हाल ही में सड़कें साफ करने और रंगने के प्रयासों की सराहना की और इसे नेपाल के “नए उदय” की निशानी बताया।
India will always pray that the future of Nepal is full of brightness and prosperity. pic.twitter.com/nQhbtjSelr
— Narendra Modi (@narendramodi) September 13, 2025
जन आक्रोश और विरोध प्रदर्शन
Gen Z प्रदर्शनों की शुरुआत 8 सितंबर को सोशल मीडिया बैन और भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलनों के चलते हुई। स्वास्थ्य मंत्रालय ने पुष्टि की कि अब तक 57 लोग मारे जा चुके हैं, जिनमें 30 गोलीबारी से और बाकी झुलसने व चोटों से मरे। मृतकों में एक भारतीय नागरिक और तीन पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। 36 शव काठमांडू के त्रिभुवन विश्वविद्यालय अस्पताल में रखे गए थे, जहां पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा जा रहा है।
Gen Z Movement Nepal | Nepal Breaking News | Election