Advertisment

Nepal Gen-Z Protest: नेपाल में तीन जेलों से हजारों कैदी भागे, प्रधानमंत्री मोदी ने की शांति की मार्मिक अपील

अशांति से प्रभावित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए, सेना प्रमुख ने नागरिकों, राष्ट्रीय संपत्तियों और राजनयिक मिशनों की सुरक्षा की सेना की ज़िम्मेदारी पर ज़ोर दिया। इसी बीच, देश की तीन जेलों से हजारों कैदी भाग निकले हैं।

author-image
Mukesh Pandit
Nepal Gen Z protest

काठमांडू, वाईबीएन डेस्क।नेपाल में जारी हिंसक घटनाओं के बीच नेपाल के सेना प्रमुख जनरल अशोक राज सिगडेल ने देश को आश्वस्त किया है कि सेना चल रहे विरोध प्रदर्शनों के दौरान अपने लोगों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। अशांति से प्रभावित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए, उन्होंने नागरिकों, राष्ट्रीय संपत्तियों और राजनयिक मिशनों की सुरक्षा की सेना की ज़िम्मेदारी पर ज़ोर दिया। इसी बीच, देश की तीन जेलों से हजारों कैदी भाग निकले हैं। इस समय पूरा देश अराजकता के हवाले है। पीएम और मंत्री देश छोड़कर भाग गए हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नेपाल में हिंसा को हृदय विदारक बताया, नेपाल में ‘‘भाइयों और बहनों’’ से शांति का समर्थन करने की अपील की। सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने नेपाल के घटनाक्रम पर चर्चा की। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि नेपाल में स्थिरता, शांति और समृद्धि अत्यंत महत्वपूर्ण है।

सेना प्रमुख ने कहा, राष्ट्र की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता

सेना प्रमुख जनरल अशोक राज सिगडेल ने देर रात को प्रेस कांफ्रेंस करके प्रदर्शनों के शांतिपूर्ण समाधान का आह्वान किया और इस बात पर ज़ोर दिया कि राष्ट्र की सुरक्षा और सर्वोच्च हित प्राथमिकता बने रहना चाहिए। उन्होंने विरोध प्रदर्शनों में शामिल समूहों से अपनी गतिविधियां ज़िम्मेदारी से चलाने और एकता और देशभक्ति की विरासत छोड़ने का आग्रह किया। आर्मी चीफ ने प्रदर्शनकारियों से एकता कायम रखने की अपील की। उन्होंने मारे गए प्रदर्शनकारी को श्रद्धांजली देते हुए कहा कि राष्ट्रपति से वार्ता के लिए हम समन्वय करेंगे।

 नेपाल में तीन बड़े जेल ब्रेक 

इस बीच मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मंगलवार को तीन जेलों से हजारों कैदी भाग निकले हैं। कहा जा रहा है कि महोत्तरी के जलेश्वर जेल से करीब 572 कैदी भाग गए हैं। प्रदर्शनकारियों ने जेल की दीवार तोड़ दी थी। जेल टूटने की दूसरी घटना ललितपुर के नक्खु जेल की है, जहां जन-जेड प्रदर्शनकारियों ने पूर्व उप प्रधानमंत्री रवि लामिछाने को रिहा करवाया, इसके बाद लगभग 1500 कैदी भी जेल से बाहर आ गए। जबकि नेपाल की कैलाली जेल से कैदी भी सैकड़ों कैदी फरार हो गए हैं। नेपाल में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त चुकी है।

नेपाल में एनसेल ने दो दिन के लिए सर्विस फ्री की

नेपाल में एनसेल ने मंगलवार से अगले दो दिनों के लिए फ्री लोकल वॉयस कॉल, इंटरनेट और एसएमएस सेवाओं की घोषणा की है। कंपनी ने बताया कि इस कदम का उद्देश्य उपयोगकर्ताओं के लिए संचार की आसान पहुंच सुनिश्चित करना है।

नेपाल के राष्ट्रपति ने संयम बरतने की अपील की

Advertisment

नेपाल के राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल ने सभी पक्षों से संयम बरतने और संकट के समाधान के लिए बातचीत की अपील की। उन्होंने कहा, 'चूंकि प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली का इस्तीफा पहले ही स्वीकार कर लिया गया है, इसलिए मौजूदा गतिरोध का समाधान निकालने के लिए देश, जनता और लोकतंत्र से प्रेम करने वाले सभी पक्षों के सहयोग की आवश्यकता है।'

आरएसपी प्रमुख रबी लामिछाने का रिएक्शन

आरएसपी प्रमुख रबी लामिछाने ने नागरिकों से देश की संपत्ति की सुरक्षा का आग्रह किया है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया है कि राष्ट्रीय सुरक्षा, पुलिस, सुरक्षा एजेंसियों और न्यायपालिका से संबंधित दस्तावेज महत्वपूर्ण राष्ट्रीय संपत्ति हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि इनकी सुरक्षा में चूक से संवेदनशील सामग्री नष्ट हो सकती है, जिससे राष्ट्र को गंभीर नुकसान हो सकता है। Nepal news | nepal protests | nepal protest news | nepal protest Nepal Gen Z protest | Nepal Political Crisis

Nepal Gen Z protest Nepal news Nepal Political Crisis nepal protests nepal protest news nepal protest
Advertisment
Advertisment