Advertisment

भारत आ रहे हैं Putin, रूस के विदेश मंत्री बोले- Modi आ चुके अब हमारी बारी

रूस और यूक्रेन के बीच तनाव के दौरान रूसी राष्ट्रपति पुतिन की यात्रा काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। अंतर्राष्ट्रीय मंचों पर चर्चा है कि पीएम मोदी दोनों देशों के बीच शांति वार्ता में अहम रोल कर सकते हैं।

author-image
Dhiraj Dhillon
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूसी राष्ट्रपति ब्लादिमिर पुतिन

Photograph: (Google)

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00
रूस और यूक्रेन के बीच तनाव के दौरान रूसी राष्ट्रपति पुतिन की यात्रा काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। दोनों देशों के बीच चल रहे विवाद के दौरान भारत की तटस्थ स्थिति के चलते अंतर्राष्ट्रीय मंचों पर भी यह बात उठने लगी है कि पीएम मोदी दोनों देशों के बीच शांति वार्ता में अहम रोल अदा कर सकते हैं, ऐसे में पुलिस की भारत यात्रा के बड़े मायने निकाले जा रहे हैं और हैं भी। रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने कहा कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की आगामी भारत यात्रा के लिए तैयारियां की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि भारत- रूस के बीच राजनीतिक वार्ता 'गतिशील रूप से विकसित हो रही है। इसमें यह तथ्य प्रमुख है कि मॉस्को और नई दिल्ली 'उभरती बहुध्रुवीय विश्व व्यवस्था पर मिलते-जुलते विचार रखते हैं।' 

लावरोव बोले- हमारे भारत से पुराने संबंध 

न्यूज एजेंसी आईएएनएस के मुताबिक रूस के विदेश मंत्री लावरोव ने कहा, "हमारे देशों के बीच संबंधों का इतिहास बहुत पुराना है। यह कहा जा सकता है कि वे समय की कसौटी पर एक से अधिक बार खरे उतरे हैं।" वह अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन 'रूस और भारत: द्विपक्षीय संबंधों के लिए एक नए एजेंडे की ओर' में भाषण दे रहे थे। इस सम्मेलन को विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भी संबोधित किया। 

मोदी पहल कर चुके, अब हमारी बारी 

रूसी विदेश मंत्री ने कहा, "यह प्रतीकात्मक है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पिछले साल दोबारा चुने जाने के बाद अपनी पहली द्विपक्षीय विदेश यात्रा पर रूस आते हैं। अब हमारी बारी है। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भारतीय सरकार के प्रमुख के निमंत्रण को स्वीकार कर लिया है। रूसी राष्ट्र प्रमुख की भारत यात्रा की तैयारियां की जा रही हैं।" इससे पहले क्रेमलिन के सहयोगी यूरी उशाकोव ने पुष्टि की थी कि प्रधानमंत्री मोदी के निमंत्रण पर पुतिन 2025 की शुरुआत में भारत का दौरा कर सकते हैं। उन्होंने एक प्रेस वार्ता के दौरान कहा था, "हमारे नेताओं के बीच साल में एक बार मिलने का समझौता है। इस बार, हमारी बारी है।" 

 2021 में भारत आए थे रूसी राष्ट्रपति

रूसी राष्ट्रपति की पिछली भारत यात्रा 6 दिसंबर, 2021 को नई दिल्ली में 21वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन के दौरान हुई थी। इस बीच, पीएम मोदी ने पिछले साल रूस की दो हाई-प्रोफाइल यात्राएं कीं, जुलाई में 22वें रूस-भारत शिखर सम्मेलन में भाग लिया और बाद में अक्टूबर में कजान में आयोजित ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में शामिल हुए।
russia ukraine Russia Ukraine latest news russia ukraine war russia ukraine war latest news
Advertisment
Advertisment