Advertisment

Republic Day 2025: विदेशों में भी भारतीयों ने मनाया 76 वां गणतंत्र दिवस, दुनियाभर के नेताओं ने दी बधाई

बता दें विदेशी दूतावास में बड़े धूमधाम से गणतंत्र दिवस मनाया गया। बीजिंग के भारतीय दूतावास परिसर में ध्वजारोहण समारोह में अधिकारी और प्रवासी भारतीय शामिल हुए।चीन में भारतीय राजदूत प्रदीप रावत ने  राष्ट्रपति द्रौपदी के संबोधन के प्रमुख अंश पढ़े।

author-image
Jyoti Yadav
Republic Day 2025 1
Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

नई दिल्ली, वाईबीएन नेटवर्क

Advertisment

भारत का गणतंत्र दिवस केवल भारत में ही नहीं बल्कि विदेशों में रह रहे भारतीय मूल के नागरिकों ने बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया। विदेशी नेताओं ने भी 76वें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए संबंध मजबूत होने की उम्मीद जताई। विदेशों में स्थित भारतीय दूतावास में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया और रंग -बिरंगे भारतीय परिधान पहन प्रवासी भारतीय समारोह में  शामिल हुए। 

इसे भी पढ़ें- Republic Day 2025: अमृतसर में अटारी-वाघा सीमा पर बीटिंग रिट्रीट समारोह संपन्न

मालदीव के राष्ट्रपति डॉ.मोहम्मद मुइज्जू ने दी बधाई

Advertisment

मालदीव के राष्ट्रपति डॉ.मोहम्मद मुइज्जू ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और पीएम नरेंद्र मोदी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि उनका देश भारत के सात मित्रता और सहयोग के मजबूत जुड़ाव को हमेशा संजोकर रखेगा जो आपसी विश्वास, सम्मान और समझ पर आधारित है तथा समय की कसौटी पर खरा उतरा है।

नेपाल के प्रधानमंत्री ने के पी शर्मा ओली

Advertisment

नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने अपने बधाई संदेश में लिखा, लोकतंत्र और राष्ट्रीय एकता के आदर्श हमेशा पुष्पित-पल्लवित हों और यह ‘‘दोनों देशों के बीच मित्रता को और प्रगाढ़ करे।’’

इसे भी पढ़ें- Republic Day 2025: कर्तव्य पथ पर संविधान की झांकी ने खींचा ध्यान, गुंजी डॉ. आंबेडकर की प्रेरणादायक आवाज

Advertisment

नेपाल के उपराष्ट्रपति रामसहाय यादव ने भी दी बधाई

नेपाल के उपराष्ट्रपति रामसहाय यादव ने गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने काठमांडू में भारतीय दूतावास में आयोजित एक स्वागत समारोह में भाग लिया। यादव ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘आज, मैंने भारत के 76वें गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में काठमांडू में भारतीय दूतावास द्वारा आयोजित एक विशेष समारोह में भाग लिया।’’ 

नेपाल की विदेश मंत्री आर.एन. देउबा 

नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने अपने बधाई संदेश में कहा कि लोकतंत्र और राष्ट्रीय एकता के आदर्श हमेशा पुष्पित-पल्लवित हों और यह ‘‘दोनों देशों के बीच मित्रता को और प्रगाढ़ करे।’’ नेपाल के उपराष्ट्रपति रामसहाय यादव ने भी गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने काठमांडू में भारतीय दूतावास में आयोजित एक स्वागत समारोह में भाग लिया। यादव ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘आज, मैंने भारत के 76 वें गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में काठमांडू में भारतीय दूतावास द्वारा आयोजित एक विशेष समारोह में भाग लिया।’’ 

इसे भी पढ़ें- Republic Day परेड में छायी उत्तर प्रदेश की झांकी, कर्तव्य पथ पर दिखी महाकुंभ की झलक

नेपाल की विदेश मंत्री आर.एन. देउबा 

आर.एन. देउबा ने भी भारत के लोगों और सरकार को निरंतर प्रगति, समृद्धि और उन्नति के लिए शुभकामनाएं दीं। 

भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे

भूटान के प्रधानमंत्री ने लिखा ‘‘एकता की भावना और वह दूरदृष्टि, जिसने आपके गणतंत्र को आकार दिया है, उल्लेखनीय उपलब्धियां दिलाती रहेगी तथा विश्व को प्रेरित करती रहेगी।’’ 

सिंगापुर के राष्ट्रपति थर्मन षणमुग रत्नम और प्रधानमंत्री लॉरेंस वोंग

सिंगापुर के राष्ट्रपति थर्मन षणमुग रत्नम और प्रधानमंत्री लॉरेंस वोंग ने भारतीय नेताओं को पत्र लिख शुभकामनाएं दी। पत्र में उन्होंने दोनों देशों के बीच घनिष्ठ संबंधों की सराहना की तथा दोनों देशों के बीच साझेदारी को और प्रगाढ़ करने की इच्छा जताई। 

ऑस्ट्रेलिया विदेश मंत्री पेनी वोंग

ऑस्ट्रेलिया की विदेश मंत्री पेनी वोंग ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया, भारत के साथ मिलकर शांतिपूर्ण और स्थिर क्षेत्र बनाने के लिए काम करना जारी रखेगा।

अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रूबियो

अमेरिका के विदेश मंत्री मार्कों रूबियो ने शुभकामनाएं दी। भारत-अमेरिका के संबंधों पर जोर देते हुए कहा "हमारे दोनों देशों के लोगों के बीच स्थायी मित्रता हमारे सहयोग का आधार है और यह हमें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती है।

विदेशों में मनाया गया गणतंत्र दिवस

बता दें विदेशी दूतावास में बड़े धूमधाम से गणतंत्र दिवस मनाया गया। बीजिंग के भारतीय दूतावास परिसर में ध्वजारोहण समारोह में अधिकारी और प्रवासी भारतीय शामिल हुए। चीन में भारतीय राजदूत प्रदीप रावत ने  राष्ट्रपति द्रौपदी के संबोधन के प्रमुख अंश पढ़े। श्रीलंका में, नौसेना बैंड ने  भारतीय देशभक्ति गीतों की धुन बजाई। वहीं सिंगापुर में, उच्चायुक्त शिल्पक अंबुले के साथ लगभग 2,500 भारतीय, 76 वें गणतंत्र दिवस के जश्न में शामिल हुए। 

Advertisment
Advertisment