Advertisment

Putin's open warning to Trump: यूक्रेन के ड्रोन हमले का देगा जवाब रूस, बड़ी कार्रवाई की धमकी

ड्रोन हमले के बाद ट्रंप-पुतिन बातचीत में रूस ने यूक्रेन पर बड़ी कार्रवाई के संकेत दिए हैं। ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर भी चर्चा हुई। जानिए पूरी डिटेल।

author-image
Dhiraj Dhillon
Putin- Donald Trump

Photograph: (Google)

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

नई दिल्ली, वाईबीएन नेटवर्क। रूस में हाल ही में हुए ड्रोन हमले के बाद अमेरिकी पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच एक घंटे से अधिक समय तक फोन पर बातचीत हुई। इस बातचीत के दौरान पुतिन ने साफ शब्दों में ट्रंप से कहा कि रूस, यूक्रेन के हमलों का जवाब देगा। ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर यह जानकारी साझा करते हुए बताया कि पुतिन ने यूक्रेन की ओर से रूस के डॉक्स में खड़े विमानों पर हुए ड्रोन हमले को ‘अस्वीकार्य’ बताया और कहा कि इसे अनदेखा नहीं किया जा सकता। पुतिन के अनुसार, रूस जल्द ही इसका जवाब देगा।

रूस की ओर से बड़े मिसाइल या हवाई हमले की आशंका

Ukraine-Rassia war:ट्रंप ने अपने पोस्ट में लिखा, “हमने यूक्रेन द्वारा रूस पर किए गए हालिया हमलों और दोनों पक्षों के बीच जारी टकराव पर चर्चा की। यह एक उपयोगी बातचीत थी, लेकिन इससे तत्काल शांति की कोई उम्मीद नहीं है।” ट्रंप के अनुसार, पुतिन की चेतावनी और हालिया घटनाक्रम को देखते हुए यह अनुमान लगाया जा रहा है कि रूस आने वाले दिनों में यूक्रेन के खिलाफ बड़ी सैन्य कार्रवाई कर सकता है। इससे संघर्ष और भी तेज़ होने की आशंका है।

ईरान परमाणु कार्यक्रम पर भी हुई चर्चा

Ukraine-Rassia war: इस बातचीत में पुतिन और ट्रंप ने ईरान के परमाणु कार्यक्रम को लेकर भी विचार साझा किए। ईरान का दावा है कि वह परमाणु तकनीक को केवल शांतिपूर्ण उद्देश्यों के लिए विकसित कर रहा है। हालांकि, हाल ही में उसने अमेरिका के परमाणु समझौते के प्रस्ताव को खारिज कर दिया है। ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामनेई ने भी स्पष्ट किया है कि तेहरान यूरेनियम का संवर्धन जारी रखेगा। इस पर अमेरिका और रूस दोनों की नजर बनी हुई है।

russia ukraine | Russia Ukraine latest news | russia ukraine war | Russia Ukraine war 2023 | russia ukraine war hindi news live | russia ukraine war latest news | donald trump | DonaldTrump | donald trump news | Putin latest news | Trump and Putin | vladimir putin

vladimir putin Trump and Putin Putin latest news donald trump news DonaldTrump donald trump russia ukraine war latest news russia ukraine war hindi news live Russia Ukraine war 2023 russia ukraine war Russia Ukraine latest news russia ukraine
Advertisment
Advertisment