Advertisment

Saudi Arabia सड़क हादसा : मृतकों की संख्या बढ़ी, 45 भारतीय उमरा यात्रियों की दर्दनाक मौत

सऊदी अरब में सोमवार तड़के मक्का से मदीना जा रही एक बस डीज़ल टैंकर से टकरा गई, जिसमें कम से कम 42 भारतीय उमरा यात्रियों के मारे जाने की आशंका है। मृतकों में कई तेलंगाना के हैदराबाद से बताए जा रहे हैं।

author-image
Ranjana Sharma
एडिट
Accident in Saudi
नई दिल्‍ली, वाईबीएन डेस्‍क: सऊदी अरब में सोमवार तड़के मक्का मदीना मार्ग पर एक भीषण सड़क दुर्घटना में 45 लोगों की मौत हो गई है।  हैदराबाद के पुलिस कमिश्नर वीसी सज्जनार ने इस दुखद घटना के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि इस हादसे में 45 लोगों की मौत हो गई, जबकि केवल एक यात्री जीवित बचा है, जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है।
हुई, जिसमें कम से कम 42 भारतीय उमरा यात्रियों के मारे जाने की  खबर आ रही है।  प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मृतकों में कई यात्री तेलंगाना के हैदराबाद से थे।

डीजल टैंकर से टकराई यात्रियों से भरी बस

हादसा तब हुआ जब उमरा यात्रियों से भरी बस मुफ्रिहात क्षेत्र के पास एक डीजल टैंकर से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और कई लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। अन्य कई यात्री गंभीर रूप से घायल हुए हैं। स्थानीय प्रशासन और आपातकालीन सेवाएं तुरंत मौके पर पहुंचीं और राहत  व बचाव अभियान शुरू किया। घटना की जानकारी मिलते ही तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने मुख्य सचिव के. रामकृष्णा राव और डीजीपी बी. शिवाधर रेड्डी को तत्काल विस्तृत जानकारी जुटाने और केंद्र सरकार से समन्वय साधने के निर्देश दिए हैं।

घटना का वीडियो वायरल, हेल्‍पलाइन नंबर जारी किए 

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में भयावह आग देखने को मिल रही है। इसके साथ ही काले धुएं का गुबार उठता नजर आ रहा है। मौत के आंकड़ों को लेकर फिलहाल कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। हालांकि, मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मरने वालों की संख्या 40 से भी ज्यादा हो सकती है। आधिकारिक जानकारी का इंतजार है। कहा जा रहा है कि घटना के दौरान बस में भारतीय तीर्थयात्री मौजूद थे। जेद्दा में भारत के महावाणिज्य दूतावास ने घटना की जानकारी दी और मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है। जेद्दा में भारतीय दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "सऊदी अरब के मदीना के निकट भारतीय उमराह यात्रियों के साथ हुई एक दुखद बस दुर्घटना को देखते हुए, जेद्दा स्थित भारतीय महावाणिज्य दूतावास में एक 24x7 नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। मदद के लिए संपर्क करने हेतु जानकारी दी गई है: टोल फ्री नंबर 8002440003 है।

संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने जताया शोक

केंद्रीय अल्पसंख्यक एवं संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने सऊदी अरब में मदीना–मक्का राजमार्ग पर हुई भीषण बस दुर्घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है। सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा करते हुए उन्होंने लिखा कि वह इस दुखद हादसे से स्तब्ध और बेहद व्यथित हैं, जिसमें कई भारतीय तीर्थयात्रियों की जान गई है। मंत्री ने बताया कि भारत सरकार लगातार अपने दूतावास अधिकारियों के संपर्क में है, जो मौके से अधिक जानकारी जुटा रहे हैं और प्रभावित लोगों व उनके परिवारों को हर संभव सहायता प्रदान कर रहे हैं। उन्होंने शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएँ व्यक्त कीं और मृतकों की आत्मा की शांति की कामना की।

Advertisment
saudi arabia saudi arabia news
Advertisment
Advertisment