Advertisment

Austria के ग्राज शहर के स्कूल में गोलीबारी, 8 लोगों की मौत, हमलावर ने भी की आत्महत्या

ऑस्ट्रिया के ग्राज में एक हाई स्कूल में हुई गोलीबारी की घटना में 8 लोगों की मौत हो गई, जिनमें छात्र और शिक्षक शामिल हैं। हमलावर खुद भी छात्र था, जिसने वॉशरूम में जाकर आत्महत्या कर ली।

author-image
Jyoti Yadav
Shooting at a school in Graz city of Austria
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

ऑस्ट्रिया, वाईबीएन डेस्क | ऑस्ट्रियाके ग्राज में एक हाई स्कूल में गोलीबारी की दर्दनाक घटना में 8 लोगों की जान चली गई। मृतकों में छात्र और शिक्षक दोनों शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, संदिग्ध हमलावर, जो खुद भी छात्र था, ने वॉशरूम में जाकर आत्महत्या कर ली।

अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी

स्थानीय पुलिस ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद सुबह 10 बजे से ही इलाके में एक बड़ा सुरक्षा अभियान जारी था। एक छात्र ने स्कूल में हथियार लेकर प्रवेश किया और सामने मौजूद लोगों पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। बाद में वह वॉशरूम गया, जहां उसने खुद को गोली मार ली।

आठ लोगों की मौत हुई

ऑस्ट्रिया के गृह मंत्रालय ने इस हमले में कई मौतों की पुष्टि की है, यह घटना बोर्ग ड्रेयर्सचुटजेनगैस हाई स्कूल में हुई। स्थानीय मीडिया के अनुसार, कम से कम आठ लोगों की मौत हुई है और संदिग्ध हमलावर ने आत्महत्या कर ली है, हालांकि अधिकारियों ने अभी इस बात की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

पुलिस प्रवक्ता सबरी योरगुन ने बताया कि सुबह 10 बजे घटना की सूचना मिलते ही विशेष बल मौके पर पहुंच गए। लगभग डेढ़ घंटे बाद, स्थानीय पुलिस ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी कि स्कूल को खाली करा लिया गया है और सभी छात्र और स्टाफ सुरक्षित स्थान पर पहुंचाए गए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि अब किसी और खतरे की आशंका नहीं है और पूरे क्षेत्र को सुरक्षित घोषित कर दिया गया है। ग्राज ऑस्ट्रिया का दूसरा सबसे बड़ा शहर है, जिसकी आबादी 3 लाख से अधिक है। यह राजधानी वियना से करीब 200 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में स्थित है।

Advertisment
Advertisment