सियोल, वाईबीएन नेटवर्क
दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति यून सुक येओल को रविवार तड़के औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया गया। यून सुक येओल देश में महाभियोग का सामना कर रहे हैं। यून सुक येओल को कुछ दिन पहले सियोल में राष्ट्रपति निवास से हिरासत में लिया गया था। इससे पहले, अदालत ने इस बात पर विचार किया कि उनकी औपचारिक गिरफ्तारी के लिए कानून प्रवर्तन एजेंसी के अनुरोध को स्वीकार किया जाए या नहीं।
Champions Trophy 2025: टीम इंडिया का ऐलान, शमी की हुई वापसी, बुमराह को भी मिली जगह
यून सुक पर विद्रोह का आरोप
यून सुक येओल के आवास पर कानून प्रवर्तन एजेंसी ने एक व्यापक अभियान चलाकर उन्हें बुधवार को हिरासत में लिया था। उन पर 3 दिसंबर को मार्शल लॉ की घोषणा से जुड़े संभावित विद्रोह के आरोप हैं। उन पर तीन दिसंबर को मार्शल लॉ की घोषणा से जुड़े संभावित विद्रोह के आरोप हैं, जिसके कारण 1980 के दशक के अंत में देश में लोकतंत्रीकरण के बाद सबसे गंभीर राजनीतिक संकट उत्पन्न हुआ है।
Mahakumbh 2025: प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री होंगे सनातन रत्न एवं सनातन गौरव सम्मान से सम्मानित
5 घंटे तक बंद कमरे में चली सुनवाई
जानकारी के अनुसार, यून सुक येओल के वकीलों ने बताया कि करीब 5 घंटे तक बंद कमरे में चली सुनवाई के दौरान राष्ट्रपति ने न्यायाधीश के सामने करीब 40 मिनट तक अपनी दलील पेश की। उनकी कानूनी टीम और भ्रष्टाचार रोधी एजेंसियों ने यून को हिरासत में रखे जाने और छोड़े जाने के मुद्दे पर दलीलें दीं। यून के आवास पर कानून प्रवर्तन एजेंसी ने अभियान चलाकर उन्हें बुधवार को हिरासत में लिया था।
ये भी पढ़ें: SpaDeX: ISRO ने डॉकिंग कर हासिल की बड़ी उपलब्धि, ऐसा करने वाला चौथा देश बना भारत