/young-bharat-news/media/media_files/2025/07/30/earthquake-2025-07-30-07-10-51.jpg)
नई दिल्ली, वाईबीएन डेस्क। रूस के कामचटका प्रायद्वीप के पास बुधवार को 8.0 तीव्रता का भूकंप आया है। लोगों में दहशत पैदा हो गई है। किसी तरह के नुकसान की सूचना नहीं है। जापान की मौसम एजेंसी ने बताया कि सुबह 8:25 बजे धरती हिली। इसकी प्रारंभिक तीव्रता 8.0 मापी गई। संस्थान की ओर से जापान के प्रशांत तट के साथ 1 मीटर तक की सुनामी की चेतावनी जारी की है। जापान में 16 जगहों पर सुनामी, अमेरिका के कैलिफोर्निया और हवाई में हड़कंप, रूस में 8.8 तीव्रता का भूकंप से भारी तबाही की खबरें आ रही हैं। सभी सरकारी एजेंसियां हाई अलर्ट मोड में हैं।...
भूकंप की गहराई थी 19.3 किलोमीटर
जापान के प्रसारक एनएचके के मुताबिक इसका केंद्र तोकियो के चार प्रमुख द्वीपों में से सबसे उत्तर स्थित होक्काइडो से 250 किलोमीटर दूर था। इसे वहां केवल हल्के रूप में महसूस किया गया। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) ने कहा है कि इसकी गहराई 19.3 किलोमीटर थी। USGS ने प्रारंभिक रिपोर्टों के तुरंत बाद झटकों की तीव्रता 8.7 बताई थी। रूस यह जानकारी नहीं दे सका है कि कामचटका में इसका क्या असर हुआ।
कुछ हिस्सों के लिए निगरानी जारी
नेशनल सुनामी चेतावनी केंद्र (अलास्का स्थित) ने अलास्का की एलेउशियन द्वीप शृंखला के कुछ हिस्सों के लिए सुनामी की चेतावनी जारी की है। साथ ही कैलिफोर्निया, ओरेगन, वॉशिंगटन, हवाई समेत अमेरिका के पश्चिमी तट के कुछ हिस्सों के लिए निगरानी जारी की है। चेतावनी में अलास्का के विशाल तटीय हिस्से और पैनहैंडल के कुछ हिस्से शामिल हैं। टोक्यो विश्वविद्यालय के भूकंप विज्ञानी शिनइची सकाई ने एनएचके को बताया कि भूकंप की उत्पत्ति उथली हो तो दूरस्थ भूकंप भी जापान को प्रभावित करने वाली सुनामी पैदा कर सकता है।
पहले आ चुका है 9 तीव्रता का भूकंप
जापान प्रशांत रिंग ऑफ फायर के रूप में जाना जाता है। यह दुनिया के सबसे अधिक भूकंप-प्रवण देशों में से एक है। जुलाई में कामचटका के पास समुद्र में पांच शक्तिशाली भूकंप आए थे। इनमें सबसे बड़ा 7.4 तीव्रता का था। सबसे बड़ा भूकंप 20 किलोमीटर की गहराई और पेत्रोपावलोव्स्क-कामचात्स्की शहर से 144 किलोमीटर पूर्व में आया था। इसकी जनसंख्या 1.8 लाख है। 4 नवंबर 1952 को, कामचटका में 9.0 तीव्रता का भूकंप आया था। इससे हवाई में 9.1 मीटर ऊंची लहरें उठी थीं। हालांकि, किसी की मौत की सूचना नहीं मिली थी, फिर भी नुकसान हुआ था।
Earthquake | Earthquake 2025 | earthquake before and after precautions | russia | Russia news