/young-bharat-news/media/media_files/2025/09/12/ex-nepal-chief-justice-sushila-karki-2025-09-12-20-27-11.jpg)
Ex-Nepal Chief Justice Sushila Karki। X
काठमांडू, वाईबीएन डेस्क।नेपाल की पूर्व मुख्य न्यायाधीश सुशीला कार्की शुक्रवार रात पद की शपथ लेने के बाद आधिकारिक तौर पर देश की अंतरिम प्रधानमंत्री बन गई हैं। पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने अपनी सरकार के खिलाफ बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार विरोधी प्रदर्शनों के बाद इस्तीफा दे दिया था। चार दिन पहले ही उन्होंने पदभार ग्रहण किया था।नेपाल के राष्ट्रपति राम चंद्र पौडेल ने भारतीय समयानुसार रात लगभग 9.30 बजे अपने आवास पर उन्हें पद की शपथ दिलाई। नेपाल की पहली महिला प्रधान न्यायाधीश के रूप में अपने कार्यकाल के लिए व्यापक रूप से सम्मानित 73 वर्षीय कार्की नेपाल की पहली महिला प्रधानमंत्री बनकर इतिहास रच दिया। उन्होंन शुक्रवार को राष्ट्रपति भवन में अंतरिम प्रधानमंत्री के रूपमें शपथ ग्रहण कर ली। उनकी पहली कैबिनेट ने कोई ही जेन-जेड का नेता नहीं शामिल है।
#WATCH | Kathmandu | Nepal's former Chief Justice, Sushila Karki, takes oath as interim PM of Nepal
— ANI (@ANI) September 12, 2025
Oath administered by President Ramchandra Paudel
Video source: Nepal Television/YouTube pic.twitter.com/IvwmvQ1tXW
राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल, नेपाल के शीर्ष सैन्य अधिकारियों और ‘जेन जेड’ के प्रतिनिधियों के बीच हुई बैठक के बाद कार्की को अंतरिम सरकार का नेतृत्व करने के लिए चुना गया। राष्ट्रपति की प्रेस सलाहकार किरण पोखरेल ने बताया कि अंतरिम प्रधानमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह रात नौ बजे होगा। रविवार से बड़े पैमाने पर जारी विरोध प्रदर्शनों के मद्देनजर कार्की के समक्ष नेपाल में कानून-व्यवस्था बहाल करने की चुनौती है।
संसद को भंग करना जेन जेड समूह मांग
दिनभर चले घटनाक्रम के बाद देर रात को नेपाल के जेन जेड समूह ने घोषणा की है कि वे सुशीला कार्की का नेतृत्व स्वीकार करने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कई शर्तें रखी हैं, जिनमें संसद को भंग करना भी एक प्रमुख मांग है। प्रेस को संबोधित करते हुए, "वी नेपाली ग्रुप" समूह के अध्यक्ष सुदान गुरुंग ने ज़ोर देकर कहा कि संसद भंग करना उनकी प्रमुख मांगों में से एक है, और उसके बाद ही वे अन्य प्रक्रियाओं पर आगे बढ़ सकते हैं।
जल्द संसद भवन की घोषणा करेंगे राष्ट्रपति
सूत्रों ने एक टीवी चैनल को बताया कि नेपाल के राष्ट्रपति जल्द ही संसद भंग कर देंगे। गुरुंग ने यह भी कहा कि जेन-जेड पीढ़ी की अपेक्षाओं के अनुरूप एक मंत्रिमंडल का गठन किया जाना चाहिए, और कहा कि समूह इसके कामकाज की निगरानी भी करेगा। गुरुंग ने कहा कि मंत्रिमंडल गठन और संबंधित प्रक्रियाओं पर अभी भी चर्चा चल रही है।
बनारस विश्वविद्यालय की छात्रा रही हैं कार्की
एक अनुभवी न्यायविद, कार्की बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) की पूर्व छात्रा थीं। स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, कार्की ने कहा कि उन्हें इस प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय में नौकरी की पेशकश की गई थी, लेकिन उन्होंने इस प्रस्ताव को ठुकरा दिया क्योंकि उनकी "नियति कुछ और थी।" इससे पहले, हामी नेपाली समूह के प्रतिनिधियों ने भी वार्ता में भाग लिया, जिसमें नेपाल सेना प्रमुख भी शामिल थे।
केपी ओली ने दिया पीएम पर से इस्तीफा
केपी शर्मा ओली के नेतृत्व वाली नेपाल सरकार के खिलाफ भ्रष्टाचार और सोशल मीडिया पर बैन को लेकर 'जेन-जेड' की ओर से 8 और 9 सितंबर को देशभर में हिंसक विरोध प्रदर्शन किया गया था। इस दौरान पुलिसिया कार्रवाई में कई लोगों की मौत के बाद सैकड़ों प्रदर्शनकारी प्रधानमंत्री ओली के इस्तीफे की मांग को लेकर उनके कार्यालय में घुस गए थे। इसके बाद अगले दिन उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था और इसके बाद नेपाल में सोशल मीडिया पर प्रतिबंध 8 सितंबर की रात को हटा लिया गया था।
शपथ ग्रहण के बाद घोषित किया जाएगा एक छोटा मंत्रिमंडल
नेपाल के राष्ट्रपति कार्यालय के मुताबिक, सुशीला कार्की को अंतरिम सरकार के प्रधानमंत्री की शपथ दिलाने के बाद आज शनिवार (12 सितंबर, 2025) को एक छोटे मंत्रिमंडल की भी घोषणा की जाएगी। कार्की के शपथ लेते ही मंत्रिमंडल की पहली बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें आंदोलनकारी समूहों की मांग के मुताबिक नेपाल के प्रतिनिधि सदन को भंग करने की सिफारिश की जाएगी।
Sushila Karki Nepal PM | Gen Z Protest Nepal | Gen Z Revolution Nepal | Nepal | Hami Nepal | India Nepal relations