/young-bharat-news/media/media_files/2025/09/02/us-prasident-trump-2025-09-02-20-34-44.jpg)
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप
वाशिंगटन, वाईबीएन डेस्क।अमेरिका का शिकागो क्या दुनिया सबसे खतरनाक शहर है? राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म ट्रुथ सोशल पर टिप्पणी करके नाराजगी मोल ले ली है। ट्रंप ने इलिनोइस के गवर्नर जेबी प्रित्जकर द्वारा शहर में अपराध से निपटने के तरीके की आलोचना करते हुए लिखा, "शिकागो दुनिया का अब तक का सबसे बुरा और सबसे खतरनाक शहर है। प्रित्जकर को मदद की सख़्त ज़रूरत है, बस उन्हें अभी तक इसका एहसास नहीं है। 'मैं अपराध की समस्या का जल्द ही समाधान करूंगा, ठीक वैसे ही जैसे मैंने डीसी में किया था। शिकागो फिर से सुरक्षित होगा, और जल्द ही अमेरिका को फिर से महान बनाएं!"
दुनिया की हत्याओं की राजधानी है शिकागो
ट्रंप ने यह भी कहा, "शिकागो दुनिया की हत्याओं की राजधानी है।" इससे ट्रंप और राज्य के अधिकारियों के बीच तनाव फिर से बढ़ गया है। प्रित्जकर ने पहले संघीय एजेंटों या नेशनल गार्ड के जवानों को तैनात करने की ट्रंप की धमकियों की निंदा की थी और ऐसी योजनाओं को "अभूतपूर्व, अवैध और गैर-अमेरिकी" बताया था। बता दें इस सप्ताहांत में कम से कम 54 लोगों को गोली मारी गई थी और सात लोगों की मौत हो गई थी।
शिकागो के मेयर ने संघीय हस्तक्षेप की निंदा की
शिकागो के मेयर ब्रैंडन जॉनसन ने भी चिंता व्यक्त की और चेतावनी दी कि संघीय हस्तक्षेप "निवासियों और कानून प्रवर्तन एजेंसियों के बीच तनाव बढ़ा सकता है। उल्लेखनीय है कि इलिनोइस में ड्रेमोक्रेटिक पार्टी के गवर्नर हैं। इसलिए ट्रंप के दखल को सीधे संघीय ढांटे पर हमला बताया जा रहा है। सोमवार को नेशनल गार्ड्स की तैनाती की धमकी के विरोध में हजारों लोगों ने ट्रंप केखिलाफ प्रदर्शन भी किया था। शिकागो के मेयर और इलिनॉइस के गवर्नर जेबी प्रिट्जकर ने इसे तानाशाही और राजनीतिक हथकंडा बताया, जिसका मकसद डर फैलाना है। ट्रंप के बयान अतिशयोक्तिपूर्ण हो सकते हैं, लेकिन उनके लिए शिकागो अपराध और नीतिगत असफलता का प्रतीक है, जिसे वे अपने प्रशासन की प्राथमिकता बनाना चाहते हैं
क्या है अपराध की स्थिति
शिकागो में अपराध दर, विशेष रूप से हत्याओं की संख्या लंबे समय से राष्ट्रीय चर्चा का विषय रही है। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने हाल ही में प्रेस कांफ्रेंस में दावा किया कि शिकागो में हत्या की दर नई दिल्ली से 15 गुना और इस्लामाबाद से दोगुनी है। यह आंकड़ा शिकागो में हिंसा की गंभीर स्थिति को दर्शाता है, जिसे ट्रंप प्रशासन ने बार-बार उजागर किया। उदाहरण के लिए, 2025 में शिकागो में डेढ़ लाख अपराध के मामले दर्ज हुए, जिसमें हत्याएं और गोलीबारी प्रमुख थीं। ट्रंप ने इसे नियंत्रण से बाहर बताकर नेशनल गार्ड तैनात करने की धमकी दी है। Trump on Chicago crime | america news | america | Chicago crime rate 2025