/young-bharat-news/media/media_files/2025/05/03/XGkGvc0wGdIzTcieyYsG.jpg)
नई दिल्ली, वाईबीएन डेस्क। क्या डोनाल्ड ट्रंप अगले पोप बनने वाले हैं? यह सवाल सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। दरअसल, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक तस्वीर में पोप की तरह नजर आ रहे हैं, जिसके बाद से अटकलों का बाजार गर्म है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की एक एआई-जनरेटेड तस्वीर की गई है, जिसमें वे पोप की पारंपरिक पोशाक पहनकर पोप जैसे अंदाज़ में सिंहासननुमा कुर्सी पर बैठे नजर आ रहे हैं। यह तस्वीर व्हाइट हाउस के सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की गई है, जिसने लोगों को चौंका दिया। बाद में ट्रंप ने भी इसे अपने अकाउंट से भी शेयर किया गया, जिसने अटकलों को हवा दे दी है।
— The White House (@WhiteHouse) May 3, 2025
पोप फ्रांसिस के निधन के बाद ट्रंप की तस्वीर
यह तस्वीर ऐसे समय में सामने आई है जब कुछ हफ्ते पहले ही पोप फ्रांसिस का निधन हुआ था और वेटिकन में नए पोप के चयन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। वेटिकन सिटी में पारंपरिक चिमनी की स्थापना कर दी गई है, जो नए पोप के चुनाव की शुरुआत का संकेत देती है। डोनाल्ड ट्रंप ने कुछ समय पहले एक मजाक में कहा था कि वे "पोप बनना चाहेंगे", और अब इसी बयान को लेकर उनकी यह तस्वीर चर्चा का केंद्र बन गई है। जहां कुछ लोग इसे मजाक की तरह से देख रहे हैं, वहीं कई यूजर्स ने इसे असंवेदनशील और अपमानजनक बताया है। कई आलोचकों का कहना है कि यह पोप फ्रांसिस के निधन का मजाक उड़ाने जैसा है।
"मैं खुद पोप बनना चाहूंगा"
ट्रंप से हाल ही में एक पत्रकार ने पूछा था कि वे पोप फ्रांसिस के बाद किसे उत्तराधिकारी के रूप में देखना चाहेंगे। इस पर ट्रंप ने मजाकिया लहजे में जवाब देते हुए कहा था कि, "मैं खुद पोप बनना चाहूंगा, यह मेरी पहली पसंद होगी।" उन्होंने आगे कहा कि न्यूयॉर्क से एक कार्डिनल हैं जो उन्हें अच्छे लगते हैं, लेकिन देखना होगा कि आगे क्या होता है।दक्षिण कैरोलिना के सीनेटर लिंडसे ग्राहम ने भी इस मजाक में उनका समर्थन करते हुए टिप्पणी की कि ट्रंप को पोप बनते देखना दिलचस्प होगा।
पोप का चयन कैसे होता है?
वेटिकन सिटी में पोप के चुनाव के लिए तैयारियां जोरशोर से चल रही हैं। कैथोलिक धार्मिक परंपरा में जब पोप का पद खाली हो जाता है तो इसके लिए कॉन्क्लेव बुलाया जाता है। कॉन्क्लेव के सदस्य मतदान के जरिए पोप का चुनाव करते हैं। वोटिंग के बाद मतपत्रों को स्टोव में जलाया जाता है। अगर कोई पोप नहीं चुना जाता है, तो मतपत्रों को पोटेशियम परक्लोरेट, एन्थ्रेसीन और सल्फर युक्त कारतूस के साथ मिलाया जाता है, ताकि चिमनी से काला धुआं निकले। अगर कोई विजेता होता है, तो मतपत्रों को पोटेशियम क्लोरेट, लैक्टोज और क्लोरोफॉर्म राल के साथ मिलाकर जलाया जाता है, ताकि सफेद धुआं निकले।
donald trump | US | america | donald trump